Breaking News Latest News झारखण्ड

प्रेस क्लब ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित

 

रांची। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटरनेशनल विमन्स डे 2022 तेजस्विनी सम्मान समारोह का आयोजन कॉन्फ्रेंस हॉल में रखा गया था। जिसमें रांची शहर के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं , इलेक्ट्रॉनिक ,मीडिया प्रिंट मीडिया, वेब पोर्टल की महिलाएं जो अपनी काबिलियत के दम पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं । उन तमाम महिलाओं को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर महिलाओं ने अपने कार्य क्षेत्र एवं जिंदगी की चुनौतियों से सभी को अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि जिंदगी एक संघर्ष है और इसी संघर्ष के बीच बेहतर प्रदर्शन कर एक मुकाम हासिल करना है। बेटियां अब अबला नहीं है अब वे तेजस्विनी बन गई हैं ।जागरूक हो रही हैं, शिक्षित हो रही हैं, ग्लोबल दुनिया में कदम से कदम मिलाकर और पुरुषों के कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही है । इस मौके पर प्रेस क्लब के निर्वाचित कमेटी के सदस्य रूपम, मंच संचालन आरजे सुनंदा एवं आशिया ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और रामगढ़ विधायक ममता देवी उपस्थिति थी। इनके अलावा रांची दूरदर्शन से पूर्व अधिकारी शर्मिष्ठा मजूमदार, आकाशवाणी की पूनम केरकेट्टा, रेखा पाठक, प्रीति जायसवाल, चंदू श्री ठाकुर, गौरी, आरती सिंह ,योगिता बीर ,राजदा , खुशबू,अवंतिका, आरजू, कीर्ति सिंह, एलिसा,काजल, जया, अवंतिका, नेहा खान, महक मिश्रा, सहजीन इराम, प्रभा, शाहीन सहित एक सौ से अधिक महिला पत्रकार सम्मानित हुई।मौके पर प्रेस क्लब के महिला स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।वहीं द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र, सचिव जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे ,कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू ,संयुक्त सचिव अभिषेक सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य रूपम, संजय रंजन, परवेज कुरेशी शामिल हुए।

Leave a Reply