Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

आर्मी पब्लिक स्कूल रांची में इंटर-एपीएस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

आर्मी पब्लिक स्कूल रांची में ईस्टर्न कमांड इंटर-एपीएस कमांड लेवल वॉलीबॉल (बालिका) टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ 20 अगस्त को हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में ईस्टर्न कमांड के विभिन्न क्लस्टरों से पांच टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता मान, चेयरपर्सन, FWO Cockerel Division ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले दिन बेंगदुबी ने टेंगा वैली को 2-1 से हराया। सेमीफाइनल में नारंगी ने कलिंपोंग को 2-0 तथा रांची ने बेंगदुबी को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला 21 अगस्त को रांची और नारंगी के बीच होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभय कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply