Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

एपीएस रांची बना चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

रांची, 21 अगस्त 2026। ईस्टर्न कमांड इंटर-एपीएस कमांड लेवल वॉलीबॉल (बालिका) टूर्नामेंट 2026 में एपीएस रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में एपीएस नारंगी को 2–1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस जीत के साथ एपीएस रांची ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

फाइनल में एपीएस रांची ने पहला सेट 25–19 से जीता। एपीएस नारंगी ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 25–19 से मुकाबला बराबर किया। निर्णायक तीसरे सेट में एपीएस रांची ने 15–13 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में एपीएस बेंगदुबी ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान मुख्य अतिथि तथा श्रीमती संगीता मान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply