राची, झारखण्ड | मई | 29, 2025 ::
राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्ट्डीज इन एजुकेशन कांके रांची झारखंड के 10 सदस्यीय प्रशिक्षु शिक्षकों का दल जिसमें विकास, काशिफ, रोहित, कृष्णकांत, विजय, शिवम्, शोभित, मयंक राज, मनीष दिनांक 30 मई 2025 को एक दिवसीय शैक्षणिक सर्वे सुकुरहुटू के छुटकलटोली में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं एवं जानकारी विषय पर सर्वेक्षण महाविद्यालय के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश के निर्देशन एवं झारखंड सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांके के सहयोग से सरकार की योजना संबंधित जानकारी भी देंगे। सर्वेक्षण से पूर्व सभी प्रशिक्षु शिक्षकों का स्वास्थ्य जाँच डॉ सामुदायिक चिकित्सा केंद्र कांके के डॉ राजेश प्रसाद के द्वारा कर उन्हें फिटनेस घोषित किया गया। शैक्षणिक सर्वेक्षण का उद्देश्य शिक्षकों में ग्रामीण परिवेश एवं वातावरण का दर्शन साथ ही व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है। शिक्षा का समग्र दृष्टिकोण के लिया इस प्रकार की गतिविधि को शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान सहायक आभाष, ब्लॉक स्वास्थ्य प्रचार प्रसार प्रमुख रत्नेश सिन्हा, ब्लॉक डाटा मैनेजर संतोष कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।




