Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

शहीदे ए आजम सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने एवम देशी अंग्रेजो को सत्ता से बेदखल करने के लिए संघर्ष तेज करेगी भाकपा

राची, झारखण्ड | मार्च | 23, 2024 ::

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय के सभागार में शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव के 93वे शहादत दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय अल्बर्ट एक्का चौक रांची में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के 93वे शहादत दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, भारतीय खेत मजदूर यूनियन के इम्तियाज़ खान मौजूद थे।
नेताओ ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़कर इस देश के लिए हंसते हंसते फांसी पर चढ़कर अपनी जान कुर्बान कर दिया,इसके वावजूद अभी तक देश की केंद्र सरकार ने शहीद का दर्जा नहीं दिया। आज भी शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह का सपना अधूरा पड़ा हुआ है, भगत सिंह ने कहा था की गोरे अंग्रेज तो चले जाएंगे लेकिन हम पर देशी अंग्रेज लोग राज करेंगे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है, गरीब,गरीब एवं अमीर अमीर बनता जा रहा है। यह सरकार की जन विरोधी नीतियों का परिणाम है।इसीलिए भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए लिए हम सब युवा मिलकर संघर्ष को तेज करें। जिला सचिव अजय सिंह ने कहा की आज देश की राजनैतिक हालात में शहीद ए आजम भगत सिंह के विचारो की प्रासंगिता बढ़ जाती है । लोकतंत्र के रक्षा एवम सविधान बचाने के लिए देश के युवा भगत सिंह के रास्ते चले, तभी देश विकास की और अग्रसर होगा।श्रद्धांजलि सभा में भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, भारतीय खेत मजदूर यूनियन के इम्तियाज़ खान, राष्ट्रीय जनता दल के राजेश यादव, इम्तियाज़ खान, राजू चौधरी वीरेंद्र विश्वकर्मा ,मनोज राजेश यादव, ठाकुर,राजू चौधरी, बाटुल जी संजीत कुमार सहित कई लोगों उपस्थित थे

Leave a Reply