राची, झारखण्ड | जून | 21, 2024 ::
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 21 जून को इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा राँची की ओर से अध्यक्षा माला श्रीवास्तव एंव सचिव सोमा भादुड़ी की देखरेख में लालपुर स्थित बालिका शिक्षा भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के करीब सौ छात्र छात्राओं ने योगदान किया। क्लब की वरिष्ठ सदस्या रिंकु बैनर्जी ने जीवन में योग के महत्व के बारे में प्रकाश डाला तथा इसी दिन अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस होने के कारण संगीत भी सुनाया। विद्यालय के रजनी सेन, जयश्री मुखर्जी, सुधा मुखर्जी, शान्तनु कोटाल तथा सुभास गोराई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




