राची, झारखण्ड | नवम्बर | 16, 2024 ::
रांची/डुमरी: डुमरी की जनता ने लगातार जेएमएम को अपने और क्षेत्र के विकास के लिए अपना बहुमूल्य मत दिया लेकिन इन्होंने इस क्षेत्र को विकास के लिए तरसा दिया है। जनता अब इनके झूठे वादों के जाल में फंसने वाली नहीं है। जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी और उनके परिवार के संघर्ष और लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता को करीब से देखा है।
उक्त बातें नेहा महतो ने डुमरी में एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी के पक्ष में ऊपरघाट क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आयोजित जनसंपर्क पदयात्रा कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने लोगों से एनडीए के पक्ष में अपना बहुमूल्य मत देने और यशोदा देवी को विजयी बनाने की अपील की।
एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी ने कहा कि डुमरी की जनता का विश्वास एनडीए के साथ है। जनता जानती है कि क्षेत्र का विकास एनडीए सरकार में ही संभव है। सिल्ली मॉडल के आधार पर डुमरी में भी विकास कार्य किए जाएंगे।




