Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची ने करुणा अनाथाश्रम एन एम ओ के बच्चों ‌के साथ मनाया 78 वा स्वतन्त्रता दिवस

राची, झारखण्ड  | अगस्त   16, 2024 ::

इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची ने भारत देश के 78 वा स्वतन्त्रता दिवस, राष्ट्र की रगों में देशभक्ति की भावनाओं का संचार के उद्देश्य से बरियातू करुणा अनाथाश्रम एन एम ओ में बच्चों ‌के साथ मनाया। डॉ एच पी नारायण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। क्लब के सदस्यो द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष दीपा चौहान,325 डिस्ट्रिक्ट की आइ एस ओ नीता नारायण, आइ पी पी सी जी आर माला श्रीवास्तव, सचिव नीता शेखर, कोषाध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी, अम्बुजा शरण संगीता शरण, रीता वर्मा, डौली दूबे , मनीषा, उपस्थित थी।
बच्चों के बीच टाफी एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया

Leave a Reply