राची, झारखण्ड | जनवरी | 22, 2025 ::
इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची, इनरव्हील क्लब आफ क्षितिज रांची ने बिहार/झारखंड डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरमैन आलोकाननदा बखसि के रांची आगमन पर स्वागत किया। उनकी उपस्थिति में क्लब की सदस्य करुणा अनाथाश्रम में शिशुओं के लिए सदस्यों द्वारा बनाया गया ऊन का कंबल एवं खिलौने, किताब कापी उपहार दिया। दूसरे प्रोजेक्ट के तहत एक जरुरतमंद महिला को रुई बती बनाने कि मशीन देकर अपनी रोजगार की शुरुआत करने में मदद की, इसके साथ ही , के सी राय अस्पताल में दो बेंच लगाया गया,
दिन के दूसरे पहर शाम में चेयरमैन ने क्लब के द्वारा किए गए कार्यों की सहारना की, आगे भी अच्छे से काम करने के लिए सदस्यों को प्रोत्साहित किया l क्लब की सदस्य रींकू बनर्जी ने भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। माहेर अनाथाश्रम के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, बच्चों को उपहार भी दिया गया। अध्यक्ष दीपा चौहान, उपाध्यक्ष सोमा भादुड़ी, सचिव नीता शेखर, कोषाध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी, एडिटर निशी श्रीवास्तव, क्षितिज की अध्यक्ष मंजू सिंह, डिस्ट्रिक्ट आइ एस ओ नीता नारायण, सीएजीआर तनुजा अधिकारी,सीजीआर माला श्रीवास्तव, ज्योति तिवारी, अम्बुजा शरण, नीलम अखोडी, मंजू सिंह, सुप्रीता लाल रीता, वर्मा डौली दुबे ,छवि प्रसाद, देवयानी सन्याल, सुषमा मिश्रा, ममता नारायण, अनिता जेसवाल, नीता सिंह मौजूद थी




