Breaking News Latest News झारखण्ड

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  22, 2025 ::

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 41वे स्थापना दिवस को वृहत रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है । इस अवसर पर झारखंड प्रांत द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्ष विनिता सिंघानिया के नेतृत्व में सात दिवसीय कार्यक्रम में सातवें दिन रक्तदान कार्यक्रम के अंतर्गत एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट, काके रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इसमें पूर्व अध्यक्ष श्वेता भाला, कंचन सोमानी, रोजी खण्डेलवाल, कोमल पोद्दार, स्मिता अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply