Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

कलश यात्रा से पहले 1100 महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया

राची, झारखण्ड | फरवरी | 11, 2024 ::

सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारी जोरों पर है। इसी सिलसिले में विद्यासागर पूजा क्लब कैलाश बाबू स्ट्रीट नियर टैक्सी स्टैंड में रविवार को विक्रम सिंह के नेतृत्व में 1000 महिलाओं बीच वस्त्र वितरण किया गया। साड़ी वितरण विद्यासागर पूजा क्लब के तत्वावधान में अद्वितिय पवन सूत शिव दुर्गा मंदिर ट्रस्ट रातू के द्वारा किया गया। वहीं बिक्रम सिंह ने कहा कि विद्यासागर पूजा क्लब के द्वारा वर्षो से इस जगह मां सरस्वती की पूजा की जाती है। कलश स्थापना के दिन इसी साड़ी में महिलायें ढोल नगाड़े के साथ कलश यात्रा निकालेगी।16 फरवरी को महा आरती, महा भंडारा के पश्चात प्रतिमा विसर्जन के साथ कलश विसर्जन शोभायात्रा 17 फरवरी को किया जायेगा। इस दिन महा भंडारा आयोजन के साथ पूजा संपन्न होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से संरक्षक बीके जायसवाल, लंकेश सिंह, विष्णु राम वर्मा, गोपाल ठाकुर, उमाशंकर दास, ओम प्रकाश साहू, मुन्ना चौरसिया, अधिवक्ता राजन सहाय, विश्व रूप दे, दीपक वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विकास कुमार, महासचिव सनी कुमार, संगठन सचिव कौशल साहू, महामंत्री अमन वर्मा, उपाध्यक्ष बंटी साहू, राजदेव, प्रशांत वर्मा, चंचल कुमार, अक्षत सोनी, सचिन, उत्कर्ष तिवारी, सहसचिव राज चक्रवर्ती, पीयूष सिंह, आदित्य सिंह, मंत्री अनिरुद्ध वर्मा, शेखर वर्मा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सचिन वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रेमचंद गुप्ता, सिद्धांत श्रीवास्तव एवं महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष कुमारी, केंद्रीय महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष पल्लवी प्रसाद, उपाध्यक्ष सुधा देवी, अंजली वर्मा, महासचिव सोनी कुमारी, महामंत्री गीत दे, केंद्रीय संगठन सचिव प्रीति देवी, जिला समिति अध्यक्ष शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष कुसुम देवी, सचिव रचना देवी, उपाध्यक्ष तारा देवी, रिंकी देवी, महानगर महिला समिति अध्यक्ष अंजली देवी, उपाध्यक्ष नीतू देवी, साक्षी कुमारी, रिंकी गुप्ता, महासचिव रंजन चौधरी, सहसचिव प्रिया कुमारी, जानवी दे, स्वाति कुमारी, प्रिया तिवारी, संगठन सचिव ललिता देवी, संगठन सचिव सेजल कुमारी, मंत्री विजय सिंह, अंजली वर्मा, सचिव सुधा पाल, युवा समिति अध्यक्ष आर्यन रजक, कार्यकारिणी अध्यक्ष अभियान कुमार, उपाध्यक्ष कार्तिक रजक और मयंक वर्मा लगे हुए है।

 

 

 

 

Leave a Reply