Breaking News Latest News सिनेमा

हिंदी फिल्म घो घो रानी की भव्य रिलीजिंग,लोकप्रिय ओटीटी पर प्रदर्शित

राँची/मुम्बई | फरवरी   | 27, 2021 ::  अरुणिमा फ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले निर्मित हिंदी फिल्म घो घो रानी की भव्य रिलीजिंग बीतें दिन विभिन्न लोकप्रिय व चर्चित ओटीटी पर की गई।झारखंड और केरल में फिल्माई गई यह फ़िल्म एम एक्स प्लेयर,हंगामा,प्राइम वीडियो,वोडाफोन आईडिया,एयरटेल टीवी पर रिलीज की गई हैं।जो एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म हैं।फ़िल्म में गे विषय को विशेष कर केंद्रित की गई हैं।जिसे आधुनिक युग व पौराणिक युग से जोड़ कर प्रदर्शित किया गया हैं।निर्माता, निर्देशक मेजर मुन्नी पंकज ने बताया है कि यह फ़िल्म एक घंटे 45 मिनट की हैं।जो महिला सशक्तिकरण को प्रेरित करती हैं।इस फिल्म का चयन झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भी हो चुका हैं।वीएफएक्स और एनिमेशन से सुसज्जित कर्णप्रिय गीत संगीत से भरपूर यह एक मनोरंजक फ़िल्म हैं।
मुन्नी पंकज ने ही इस फिल्म की पटकथा लिखी है।इस फिल्म के संगीत निर्देशक सुप्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन हैं।जबकि,बॉलीवुड के लोकप्रिय व चर्चित गायक कुमार शानू, अनुराधा पौडवाल और साधना सरगम ने गीतों को स्वर दिए हैं।जबकि,घो घो रानी में मुंबई, दिल्ली और झारखंड के कलाकारों ने अभिनय किया हैं।इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकारो में नेहा निशी मिश्रा, पंकज कमल, मो राज, वर्षा राज, आकाश सिंह, अशोक कुमार, पूनम सिंह, प्रज्ञा, वर्षा, राजू, विकास कुमार, साहिबा, मनीष शाह, अक्षय, रूद्रांस, स्वीट गुड्डू, जयंत मिश्रा, रक्षा व अन्य हैं।

Leave a Reply