राँची, 14 अगस्त 2026। खेलगाँव स्थित विभिन्न स्टेडियमों में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026–27 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के तीसरे दिन बैडमिंटन, वॉलीबाल और जूडो के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
तीनों आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 में कुल 1,391 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए दावेदारी पेश की। इनमें वॉलीबाल के 923, जूडो के 370 और बैडमिंटन के 98 खिलाड़ी शामिल रहे। खिलाड़ियों का चयन तकनीकी दक्षता, फिटनेस, खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना के आधार पर किया जा रहा है।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि खुली चयन प्रक्रिया खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का व्यापक एवं प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान कर रही है। योग्य खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर निष्पक्ष अवसर देकर राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम रोशन करने का प्रयास किया जा रहा है।
पिछले तीन दिनों में लगभग पाँच हजार खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों की चयन प्रक्रिया में भाग लिया। चयन प्रक्रिया का अगला चरण 18 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें तीरंदाजी, शूटिंग, ताइक्वांडो, कबड्डी और एथलेटिक्स के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।


![I will pray to god to give me the strength to eradicate malnutrition and poverty from Jharkhand : raghubar das [ cm, Jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/09/02-Raghuvar-das-464x290.jpg)

