Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा पाँचवी स्थाई प्याऊ का उदघाटन

राची, झारखण्ड | मई | 15, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा सत्र 2024–25 अमृतधारा महोत्सव के अंतर्गत 7 दिन 7 स्थान 7 स्थायी अमृतधारा लगाने का संकल्प 10 मई को लिया गया था। जिसके तहत आज़ पाँचवी स्थाई अमृतधारा की स्थापना की गई।

शिव मंदिर सेवा सदन पार्क में यह स्थाई अमृतधारा लगाई गई। जिसमें अमृतधारा प्रभारी निकिता जालान के सौजन्य से विवेक बजाज के द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ। इसके लिए शाखा ने उन्हें और उनके परिवार को तहे दिल से धन्यवाद दिया ।

आज के इस उदघाटन समारोह पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक (अमृतधारा) वरुण जालान विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शाखा द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

शाखा द्वारा दानदाता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके परिवार जनों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मंदिर कमिटी के अशोक पुरोहित ने इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने के लिए सहयोग किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मन्दिर में अमृतधारा लगने से दर्शनार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस 7 दिवसीय कार्यक्रम में अमृतधारा प्रभारी निकिता जालान ऐवम युवा शशि बंका ने कड़ी मेहनत के साथ इसे सजाया। और इसकी पांचवी स्थापना को सुचारू तरीके से पूर्ण की।

इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल , निकिता जालान, शशी बंका , पूजा अग्रवाल और कोमल पोद्दार उपस्थित थी।

Leave a Reply