Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

राज्य स्तरीय कला उत्सव संपन्न :: 20 बच्चों का राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए चयनित

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 30, 2023 ::
स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव का समापन
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद जेसीआरटी रातु में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

आज के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ महुआ मांझी माननीय राज्यसभा सांसद, सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की, मांडर विधायक एवं पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख के द्वारा सभी 10 विधाओं में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं के बीच मेडल और प्रमाण पत्र वितरण किए गए।

राज्य के सभी जिलों से 10 विधाओं में बालक और बालिका वर्ग के कुल 480 प्रतिभागी भाग लिए थे ।
कला उत्सव में भाग लेने वाले यह प्रतिभागी अपने-अपने जिले में विभिन्न 10 विधाओं के प्रथम आए हुए प्रतिभागी राज स्तरीय कला उत्सव में भाग लिए थे। जिन 10 विधाएं मे प्रतियोगिता कराई गई थे उनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक और बालिका इस प्रकार है वे है संगीत (गायन) – शास्त्रीय संगीत बालक वर्ग में कुशल दिवियम , पूर्वी सिंहभूम, बालिका वर्ग में अनुरूपा मंडल देवघर, संगीत (गायन) – पारंपरिक लोक संगीत बालक वर्ग संजीवन भगवन, सिमडेगा , बालिका वर्ग श्रुति कुमारी, हजारीबाग

संगीत (वादन) – अवनद्ध वाद् बालक वर्ग ओमकार प्रभाकरण , हजारीबाग बालिका वर्ग में लक्ष्मी कुमारी, रांची

संगीत (वादन) – स्वर वाद्य बालक वर्ग रामामुंडा सिमडेगा बालिका वर्ग में नेहा कुमारी बोकारो नृत्य

नृत्य – शास्त्रीय नृत्य बालक वर्ग आयुष कुमार, रांची, बालिका वर्ग नूपुर गोराई ,जामताड़ा

नृत्य – लोक नृत्य बालक वर्ग विकास महली, पूर्वी सिंहभूम, बालिका वर्ग पूजा मुर्मू, हजारीबाग

दृश्य कला (द्वि-आयामी) बालक वर्ग में ऋतुराज रांची बालिका वर्ग में सपना माडी,पूर्वी सिंहभूम

दृश्य कला (त्रि-आयामी) बालक वर्ग में गोकुलदास रामगढ़, प्रतिभा कुमारी,रांची

स्थानीय खिलौने एवं खेल
बालक वर्ग में अचिन सभा बालिका वर्ग में मीरा पाण्डे,रांची

नाटक एकल अभिनय में बालक वर्ग में धनराज विश्वकर्मा पूर्वी सिंहभूम ,बालिका वर्ग में तान्या कुमारी कोडरमा

मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित डॉ महुआ मांझी ने अपने संबोधन में कहे कि हमारे झारखंड के बच्चों में काफी प्रतिभा है और स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग का यह प्रयास हमें देश में गमन्वित करेगा।

अतिथि के रूप में मांडर विधायक सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने संबोधन में कहें कि यह बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली में राष्ट्रीय कला उत्सव में जरूर मेडल जीतकर हमारे राज्य का नाम रोशन करेंगे स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग जो कार्य कर रहा है वह काफी सराहनीय है।

पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने शिक्षा विभाग के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहें कि शिक्षा विभाग पढ़ाई के साथ इस तरह की कला संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं इन्हीं बच्चों में से कल कोई और पद्मश्री बनेगा और हम लोगों का सभ्यता संस्कृति माटी को बचाएगा अखाड़ा को बचाएगा।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समिति सदस्य पूर्व क्षेत्र संस्कृति केंद्र कोलकाता संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार सह शारीरिक शिक्षा खेलकूद कोषांग के चंद्रदेव सिंह ने किया।

राज्य स्तरीय कला उत्सव राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेग के नेतृत्व में किया गया एवं इस अवसर पर महीप कुमार सिंह, उपनिदेशक जेसीआरटी, बांके बिहारी सिंह, सहायक निदेशक जेसीआरटी कलावती कुमारी ,अर्चना सोरेग ,कलावती कुमारी टी जहां, प्रकाश कुमार ,जय होरो अभिलाषा कुमारी, राजीव रंजन आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply