
रांची , झारखण्ड | मार्च | 09, 2019 :: रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सांसद रामटहल चौधरी ने 4 एक्सिलरेटर का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।ग्यात हो की उक्त पहल रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य संदीप नागपाल लगातार 2017 से प्रयासरत थे। नागपाल बतलाया कि रांची में रेलवे का जोनल आफिस खोले जाने पर सांसद महोदय के माध्यम से रेलमंत्री तक पत्राचार एवं मुलाकात की है। सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद हम जल्द ही इस पर पहल करेंगे। उक्त कार्यक्रम में रेलवे के डीआरएम वीके गुप्ता रेलवे के अधिकारी और डीआरयूसीसी सदस्य संदीप नागपाल,विनय जयसवाल, प्रेम कटारुका, राजेन्द्र सरावगी आदि मौजूद थे।




