70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण 18 अगस्त 2026 से रांची के खेलगाँव में आयोजित होगा। पहले दिन ताइक्वांडो, कबड्डी, एथलेटिक्स (बालिका) और शूटिंग में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाओं का ट्रायल होगा। सरकारी एवं निजी विद्यालयों के पात्र विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भाग ले सकेंगे।
ताइक्वांडो का ट्रायल गणपत राय इंडोर स्टेडियम, कबड्डी का ताना भगत इंडोर स्टेडियम, एथलेटिक्स का प्रैक्टिस मैदान और शूटिंग का टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज में होगा। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने बैठक में पारदर्शी एवं व्यवस्थित चयन के निर्देश दिए। खिलाड़ियों का पंजीयन सुबह 7 से 10 बजे तक होगा।
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 23, 2024 :: हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज चुटिया स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर हनुमान जी का झंडा लगाया एवं भोग वितरण करवाया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब हर शनिवार को राँची के हर एक मंदिर में आरती एवं […]
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 07, 2024 :: जेसीआई राँची यूथ रक्तदान शिविर रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे अप्पर बाजार स्थित सेवा सदन के परिसर में संपन्न हुआ। युवा वर्ग ने शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।25 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति […]
रांची, झारखण्ड । फरवरी | 02, 2018 :: जेसीआई रांची ने 2 फरवरी को एकता व अखंडता दिवस के रूप में मनाया। संस्था के प्रवक्ता जेसी विक्रम चौधरी ने बताया की सदस्यों ने 8 स्कूलों यथा सरला बिरला पब्लिक स्कूल ,मनन विद्या स्कूल, डी ए वीबरियातू , बिशप वेस्टकोट बॉयज स्कूल , कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, संत ज़ेवियर्स , सरस्वती शिशु मंदिर , सारदा ग्लोबल पब्लिक स्कूल के बच्चो को ईमानदारी, समाज सत्यवादिता,अच्छे चरित्र, नैतिकता के लिए शपथ दिलायी। सभी स्कूलों के प्राचार्य ने कार्यक्रम को सराहा तथा संस्था की तरफ सेजरूरतमंद बच्चो को पूर्व में दी गयी छात्रवृति के लिए धन्यवाद् दिया।कार्यक्रम का संचालन विक्रम कुमार एवं जेसीरेट अंशु गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अभिनवमंत्री, महिला विंग की अध्यक्ष रजनी ढांढानिया, सचिव सिद्धार्थ जायसवाल, गौरव अग्रवाल ,अमित खोवाल, पंकज साबू,अजित साहू , प्रकाश अग्रवाल, विनय मंत्री, प्रतीक जैन, अलोक गोयल, वरुण जालान, गौरव माहेश्वरी, मुकुंद झुनझुनवाला, विवेक मोदी,अंकुरअग्रवाल, पुनीत ढांढानिया, नवीन बजाज, आशीष भाला, रोबिन गुप्तामयंक अग्रवाल, अमित छावछरिआ ,कंचन माहेश्वरी, दीपा बंका , शीतलशर्मा, पायल बजाज , मेघा चौधरी, नीलम जैन , शोभा अग्रवाल ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।