राची, झारखण्ड | सितम्बर 07, 2024 ::
शिव शक्ति क्लब, बोड़ेया में गणेश पूजा के पंडाल का उद्घाटन भाजपा प्रदेश मंत्री मनोज महतो वाजपाई और कांके विधानसभा के समाजसेवी अर्जुन राम के द्वारा किया गया। इस विशेष मौके पर स्थानीय युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। गणेश पूजा के अवसर पर धार्मिक माहौल में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस उद्घाटन समारोह में शिव शक्ति क्लब के सदस्य और स्थानीय युवा जैसे सुकेश तिवारी, मनीष ठाकुर, आदित्य केसरी, श्याम केसरी, ऋतिक केसरी, रोहन तिवारी, प्रत्यूष तिवारी, नीरज ठाकुर, दीपक केसरी, राजू रजक, अतुल तिवारी, आकाश पांडे, सुचित सिंह, हर्ष यादव, निखिल केसरी, राज तिवारी, ओम केसरी और सुजल केसरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
गणेश पूजा उत्सव को सफल बनाने के लिए क्लब के सभी सदस्यों ने अथक प्रयास किए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।




