Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने 17वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया नंद उत्सव

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   07, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने 17 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नंद उत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया । यह कार्यक्रम राधा कृष्ण की थीम पर रखा गया । कार्यक्रम की संयोजिका सुमिता लाठ एवं मीना टाईवाला ने बताया, नंद उत्सव के कार्यक्रम में कई तरह की प्रतियोगिताएँ रखी गई , जिसमे शाखा सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, सदस्यों के अलावा आउट साइड मेंबर्स ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भरपूर आनंद उठाया । कई मेंबर्स अपने अपने घरों से लड्डू गोपाल को सजा कर लायी । कार्यक्रम में बेस्ट राधा कृष्ण की जोड़ी , डांस प्रतियोगिता , बच्चों के लिए डांस रखा गया , इसके अलावा भजनों की हौजी और अन्ताक्षरी का कार्यक्रम रखा गया । मस्ती के साथ साथ खाने की भी बेवस्था थी, शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने बताया , नंद उत्सव यह कार्यक्रम अग्रेसन भवन में रखा गया । सभी मेंबर्स एक से बढ़कर एक परिधान में सज संवर कर आयी और कार्यक्रम का आनंद उठाया । सभी विनर्स को पुरस्कृत किया गया , सोलो डांस में नेहा परसराम पुरिया फर्स्ट , दीपिका मोतिका सेकंड आयी । सभी बच्चों को भी पुरस्कार दिया गया , स्थापना दिवस पर संस्थापिका अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष मीना टाईवाला ने केक कटिंग किया ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, सुमिता लाठ , मीना टाईवाला , पूजा सरावगी, विनीता बिहानी, पुजा अग्रवाल ,रोज़ी खंडेलवाल , कोमल पोद्दार , पायल जैन , कविता जालान,पूजा जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रही ।

 

Leave a Reply