Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

तीन दिवसीय बसंत मेला 25 मार्च से : लगेंगे पचास स्टाल 

राची, झारखण्ड  | मार्च |  24, 2025 ::

मारवाड़ी महिला मंच, रांची शाखा के द्वारा अग्रसेन भवन में 25, 26 एवं 27 मार्च को तीन दिवसीय बसंत मेला लगाया जा रहा है। मेले में 50 स्टाल लगाए जा रहे हैं।

इस मेले में तरह-तरह की नवीनतम डिजाइन में लड़‌कियों एवं महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव डिजाइन के सूट्स, साड़ी, इंडो वेस्टर्न ड्रेस, विभिन्न डिजाइनों की ज्वैलरी, मंगोड़ी, पापड़, अचार आदि खाद्य सामग्री एवं चटपट चाट के स्टाल लगाए जा रहे हैं। स्टॉल की बहनें देश के अलग-अलग जगहों से सामान लाकर यहां स्टाल लगा रही हैं।

मेले का प्रवेश शुल्क रु.10 है एवं मेले का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वालंबी तथा जागरूक बनाने के लिए मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा बसंत मेले का आयोजन करती आ रही है।

बसंत मेले का उद्घाटन 25 मार्च को प्रातः 11 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि होंगे गुरु शरण, अध्यक्ष सेवा भारती एवम विशिष्ट अतिथि होगी डॉ वंदना राय, पूर्व प्राचार्य सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज

 

 

Leave a Reply