Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव :: तीसरा दिन

 

रांची, झारखण्ड  |  दिसम्बर  | 30, 2022 :: राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आज तीसरा दिन लोगों के आने से गुलजार बना रहा। सुबह से ही लोगों महोत्सव में शिरकत करने लगे। लोगों के लिए रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिसमे आज चित्रकारी प्रतियोगिता में हर उम्र के बच्चों ने हिस्सा लिया ।बच्चों को गांधी थीम दी गई थी जिसमें बच्चों ने अपने अनुसार खूबसूरत रंगों से गांधी की अलग-अलग चित्रकारी की। जिसमें प्रथम स्थान निधि रानी द्वितीय स्थान प्रणाम कुमार और तृतीय स्थान हिया कुमारी ने हासिल किया।

*असम के कलाकारों ने बांधा समां

रोजाना महोत्सव में अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों द्वारा मुख्य मंच पर प्रस्तुति दी जा रही है। आज असम के कलाकारों द्वारा असम लोक नृत्य बिहू का प्रस्तुति दीया गया। जिसे लोगों ने खूब सराहा।

*नाटक का मंचन

JFTA द्वारा बिरसा मुंडा के उलगुलान पर आधारित नागपुरी नाटक की प्रस्तुति दी गई। जिसे देख लोग भावुक हो गए.

*ग़ज़लों ने बांधा समा, इस ठंड के मौसम को और भी बनाया सुहाना

ग़ज़ल गायक मिश्रा बंधु और उनके टीम के द्वारा अपने शानदार ग़ज़लों से लोगों को अपनी ओर खींचा।वही मैथिली गायक श्री सुरेंद्र नारायण यादव द्वारा शानदार मैथिली गायन की प्रस्तुति दी गई।

*कल होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार से है

पापरि भट्टाचार्या जमशेदपुर हिंदी गायन
3:00 – 4:30

श्री गुरु मुंडा ( मुंडा नृत्य )
4:30 – 4:45

श्री परमानंद नंदा ( खरसावां छउ नृत्य)
4:45 – 5:10

Asaam group
5:10 – 5:25

श्री पवन कुमार रॉय ( नागपुरी फोक बैंड)
5:25 -7:00

श्रीमती बबली कुमारी ( नृत्य नाटिका )
7:00 – 7:20

चंदेल ग्रुप ( खादी बोर्ड के कलाकार)
7:20 – 7:40 (नृत्य नाटिका)

श्री सतीश कुमार शर्मा ( ग़ज़ल सूफी गायन )
7:40 – 9:00

 

Leave a Reply