Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की मनी 120वी जन्म जयंती 

 

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 03, 2023 :: 1928 ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी के 120 जन्म जयंती पर आज मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राँची मे उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ अर्पित करते हुए श्री भोला नाथ सिंह महासचिव हॉकी इंडिया सह अध्यक्ष हॉकी झारखंड, राँची की मेयर श्रीमती आशा लकडा ,श्री विजय शंकर सिंह महासचिव हॉकी झारखंड, श्री रजनीश कुमार महासचिव झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ एवं CEO हॉकी झारखंड , झारखंड खेल प्राधिकरण के खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह ,जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़,ओलंपियन मनोहर टोप्पो एवं कोमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता श्रीमती रुपारानी तिर्की एवं खिलाड़ी गन ने किया
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती पर बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में एकलव्य हॉकी सेंटर रांची और आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र बरियातू के बीच खेले जा रहे मैत्री मैच का शुभारंभ हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवम अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Leave a Reply