राची, झारखण्ड | अगस्त 28, 2024 ::
नौवीं झारखण्ड स्टेट थांग-ता चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 31 अगस्त तथा 1 सितम्बर को दुमका स्थित कन्वेंशन सेंटर में होगा. दुमका जिला थांग-ता संघ तथा झारखण्ड थांग-ता संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय राज्य थांग-ता चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से सौ से अधिक खिलाडी भाग लेंगे जिनके बीच अलग अलग उम्र तथा भार वर्ग की फुनाबाअमा तथा फुनाबा अनिषुबा की स्पर्धाएं आयोजित होगी. प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 31 अगस्त को संध्या चार बजे मुख्य अतिथि एवं दुमका के उपायुक्त ए. डोड्डे द्वारा किया जाएगा जबकि 1 सितम्बर को समापन समारोह के अवसर पर दुमका के वन संरक्षक उमेश सहानी द्वारा सभी वर्ग के विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा. उपरोक्त जानकारी देते हुए दुमका थांग-टा संघ के सचिव सह आयोजन सचिव उदय शंकर भारती ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 30वीं राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य टीम में किया जाएगा.




