Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

लोजपा नेत्री पूनम बाला एवं कांग्रेस नेत्री अंकिता वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन : दिखाई मोदी जी मे आस्था

राची, झारखण्ड | मार्च | 02, 2024 ::

भारतीय जनता पार्टी,रांची महानगर–जिला के तत्वावधान में महानगर कार्यालय,रातु रोड में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में मिलन समारोह संपन्न हुई।

मिलन समारोह में लोजपा नेत्री श्रीमती पूनम बाला एवं कांग्रेस नेत्री अंकिता वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। सभी कार्यकर्ताओं को विधायक सीपी सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह एवं जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने फूल माला एवं भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
मिलन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं रांची के लोकप्रिय विधायक सीपी सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, निवर्तमान जिला अध्यक्ष के.के. गुप्ता, रमेश सिंह महानगर के महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, सरिता सिंह, अनिता वर्मा उपस्थित थे।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा की 2024 में भाजपा के समर्थन में आंधी चल रही है। आज देश का हर नागरिक मोदी जी के विकास कार्यों के साथ खड़ा होना चाहता है। यही कारण है की आज कांग्रेस की सैकड़ों महिलाओं ने पार्टी का दामन पकड़ा है। उन्होंने कहा भाजपा सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही पार्टी बन चुकी है। आज हर तबका पार्टी से जुड़ कर राष्ट्र का सेवा करना चाहता है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा की आज देश की एक मात्र पार्टी भाजपा है जिसने देश की आधी आबादी का मान–सम्मान बढ़ाया है। 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मोदी जी ने महिलाओं का उद्धार किया है। यही कारण है की देश की हर महिला मोदी जी को अपना आशीर्वाद दे रही है।

महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने संबोधित करते हुए कहा की पूनम बाला एवं अंकिता वर्मा के पार्टी से जुड़ने से आज भाजपा, रांची महानगर–जिला और मजबूत हुआ है। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से भाजपा एवं मोदी जी की नीतियों को जन–तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर के महामंत्री बलराम सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अनिता वर्मा ने किया।
लोजपा नेत्री पूनम बाला एवं कांग्रेस नेत्री अंकिता वर्मा के साथ पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से लीना गुप्ता, सुनीता सिन्हा,रेखा गुप्ता, प्रियंका पासवान, अनुप्रिया दुबे, सोमा चटर्जी, वीना देवी, नीतू वर्णवाल, दुर्गा तिवारी सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया।

 

Leave a Reply