Sunil Burman
राशिफल

कैसा होगा आपका साल 2020 जानिए प्रख्यात ज्योतिष डॉ स्वामी दिव्यानंद जी महाराज से

Sunil Burman
रांची, झारखण्ड । जनवरी | 01, 2020 :: प्रख्यात ज्योतिषी डॉ स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के अनुसार साल 2020 का वार्षिक राशिफल :
मेष- आकस्मिक रूप से शुभ संवाद प्राप्त हो सकता है, माता पिता के स्वास्थ में ध्यान दें, परिवार में मांगलिक कार्य संम्पन्न होंगे, विरोधियों से सन्धिवार्ता होगी,
इस वर्ष आपको हड्डियों तथा सांस की समस्या से बचना होगा. वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें. जनवरी, फरवरी तथा मई के महीने में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें.
मेष राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले व्यक्ति स्वभाव से थोड़े उग्र होते हैं। क्रोध व आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खो बैठते हैं। कार्यों को जवाबदारी से पूर्ण करना पसंद करते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते हैं। पढ़ने का शौक अधिक रहता है। स्वभाव के विरुद्ध कार्य करना पसंद नहीं करते हैं। परिवार पर स्नेह बना रहता है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों से लगाव कम ही रहता है। अनुशासन में रहना आपको पसंद आता है। आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर पाते हैं।
आर्थिक जीवन
वर्ष के शुरुआत में आपका आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से आपको मुनाफा होगा। हालांकि आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको उसमें धोखा हो सकता है। मार्च में व्यापार से जुड़ी यात्राएं फलदायी होंगी। वहीं अप्रैल में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जून में आमदनी में गिरावट होने की संभावना है। वहीं अगस्त में पुनः परिस्थितियां आपके आर्थिक जीवन को सबल करेंगी। वर्ष के अंत में आपके खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी। इस समय आपको अपनी बचत पर ध्यान देना होगा। इस साल आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।
करियर-व्यापार
वर्ष के शुरुआती दिनों में आपके ऊपर कार्य का दबाव रहेगा, जिसकी वजह से आप अपने निजी जीवन को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। यदि आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं तो इसके लिए साल का शुरुआती चरण बेहतर है। इस समय आपके व्यापार में विस्तार होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मई में आपको अपनी मेहनत और परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा। अपने अधिकारियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाकर चलें। साल के मध्य में आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। इस दौरान व्यवसाय या कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। अक्टूबर में व्यापार अथवा कार्य के हेतु विदेशी कंपनियों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। वर्ष के अंत में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है।
पारिवारिक जीवन
इस वर्ष मित्रों से आत्मीयता बढ़ेगी। आप उनके साथ अपने दुख-दर्द को बांटेंगे। ससुराल की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार में सास-बहु के बीच मेलजोल बढ़ेगा। अगर संतान की शिक्षा में कोई बाधा आ रही होंगी तो वे दूर होंगी। आर्थिक कारणों से परिजनों से रिश्ते में खटास आ सकती है। अप्रैल में आपके परिवार में पूजा-पाठ का कार्यक्रम बन सकता है। जुलाई में संतान की ओर से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी संतान का सही मार्गदर्शन करना आपकी पहली प्राथमिकता होगी। परिजनों के बीच सामंजस्य का भाव बना रहे, इसके लिए आपको पहल करने की आवश्यकता होगी। इस वर्ष ऐसे लोगों से दूर रहें, जो अपने स्वार्थ को प्राथमिकता देते हों। क्योंकि उनसे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
प्रेम एवं विवाह
इस साल वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। साल के मध्य में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान आपको अपने जज्बातों पर काबू रखना होगा। बात बिगड़ने पर संवाद कायम रखें। क्योंकि जल्दी ही रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। अगर आप किसी के प्रेम में है तो अगस्त में अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। संभव है कि साथी की ओर से भी सकारात्मक जवाब मिले। इस वर्ष अगर प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो सितंबर का समय अनुकूल है। इस पर बात आगे बढ़ाई जा सकती है। अक्टूबर में आपका मन धर्म तथा आध्यात्म के प्रति बढ़ सकता है। आपको सांसारिक चीज़ें सब बेकार लग सकती हैं। साल के अंतिम माह में साथी के और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्ते में रोमांस बना रहेगा।
स्वास्थ्य
सेहत के नजरिए से देखें तो वर्ष 2020 आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में आपके स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। इस पर आपको काबू पाना होगा। साल की शुरुआत में कार्य की अधिकता के चलते आपके ऊपर मानसिक दबाव बना रह सकता है। कोशिश करें कि मन में अधिक दबाव न लें। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरतना आपको महंगा पड़ सकता है। मार्च में वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। जून में अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। जुलाई में आपको त्वचा रोग हो सकता है। मौसम परिवर्तन के समय आपको बुखार, खांसी-जुकाम हो सकता है। जरुरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
——————————————————————–
वृष- घरेलू समस्यायों का सामना करना पड़ेगा, लेंन देंन में सावधानी बरतें, दाम्पत्य जीवन में कटुता रहेगी, वाहन सुख प्राप्त होंगे, इस वर्ष आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. अपनी मानसिक स्थिति और हड्डियों का विशेष ध्यान रखें. जुलाई अगस्त के महीने में विशेष सावधानी बरतनी होगी.
वृषभ राशि के जातक शांत और कोमल हृदय वाले होते हैं। राशिचक्र में इस राशि का दूसरा स्थान है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले स्वभाव से अंतर्मुखी और विश्वसनीय होते हैं। ये किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहते हैं। इन्हें परिश्रम से भय नहीं रहता है। इन्हें नृत्य गायन खेलकूल, अच्छी चीजों का संग्रह करना व पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है। इस राशि वाले व्यक्ति चतुराई से अपना काम निकलवा लेते हैं। महत्वपूर्ण बातों को गुप्त रखना पसंद करते हैं। दूसरों के प्रति उदार भाव व दया भाव बना रहता है। प्रयत्न व परिश्रम को महत्व देना पसंद करते हैं। इन्हें शांति का वातावरण अच्छा लगता है। इस राशि के जातक योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं।
आर्थिक जीवन
वर्ष 2020 के शुरुआत महीनों में आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कामकाज से आमदनी में वृद्धि होगी। हालांकि उच्च शिक्षा हेतु धन ख़र्च होने की संभावना है। फरवरी में धन के मामले में सावधानी बरतें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। अगर मार्च में शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें। इस वर्ष साल के मध्य में आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। सिंतबर में आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें, लाभ मिलेगा। साल के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भौतिक सुख-संसाधनों को जुटाने में आप धन खर्च कर सकते हैं।
करियर-व्यापार
करियर की दृष्टि से देखें तो आपके लिए नया साल बदलाव लेकर आएगा। नौकरी के अवसर आएंगे लेकिन आपको उन अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है। इस साल आपको अपने करियर में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो मार्च के महीने में आपके समक्ष चुनौतियां आ सकती हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों की चाल से बचकर रहें। अप्रैल में लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। इस समय आप अपने व्यापार में कोई नई डील कर सकते हैं। ध्यान रहे, कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के समक्ष अविश्वास की स्थिति बनी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। साल के अंत में व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
पारिवारिक जीवन
इस वर्ष आपका मधुर व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आप अपनी मधुर बातों से लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपके परिजन आपसे इस बात की शिकायत करें। मन में माता-पिता की सेवा का भाव सदा रहेगा। उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ कटु शब्दों का प्रयोग न करें, इससे आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। अप्रैल में परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात हो सकती है। इस दौरान परिजनों के साथ आप अपना कीमती समय बिताएंगे। इस वर्ष आप सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे समाज में आपका और आपके परिवार का रुतबा बढ़ेगा। इस वर्ष आप अपने परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
प्रेम-विवाह
साल के शुरुआती चरण में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आप दोनों एक-दूसरे की शक्ति बनेंगे। काम की व्यवस्तता के चलते आप अपने प्रेमजीवन को कम समय दे पाएंगे। इस बात को लेकर आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। साल के मध्य में भी जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। उनके द्वारा आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन में अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा गंभीर रहें। इससे आपके रिश्ते में जोश और उत्साह का भाव बना रहेगा। अगर आप शादी योग्य हैं तो मई में आपको अपनी शादी की चिंता सता सकती है। जून में प्रेम का इजहार करने के लिए सही समय होगा। मॉनसून में प्रेम जीवन में आपको आनंद आएगा। लव पार्टनर के साथ कहीं जाने का मन कर सकता है। यदि आप सिंगल हैं तो इस समय नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। साल के अंत में भी प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
स्वास्थ्य
इस वर्ष सेहत के प्रति किसी तरह की लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। क्योंकि आपको इसका बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इससे आपका मन किसी एक चीज़ पर एकाग्र नहीं हो पाएगा। शरीर में नवीन ऊर्जा का संचार बना रहे इसके लिए योग व ध्यान की क्रिया अपनाएं। साल के शुरुआती महीनों में किसी के साथ फिजूल की बहस में न पड़ें। असंतुलित खानपान के चलते आपकी सेहत गड़बड़ हो सकती है। मित्रों के साथ दुख-दर्द बांटने से मन हल्का होगा। साल के मध्य में आप अपने कार्य में बिजी रहेंगे, जिसके चलते आप अपनी सेहत पर कम ध्यान दे पाएंगे। अगस्त में कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। साल के अंत में अपनी सेहत पर ध्यान दें। इस दौरान आपको थकान महसूस हो सकती है।
——————————————————————–
मिथुन- न्यायालय के कार्य में सफलता मिलेगी, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क बढ़ेंगे, शनिं कि ढैया के कारण परेशानी रहेगी, नेत्रविकार सम्भव है, आपको चोट चपेट तथा दुर्घटनाओं से सावधान रहना होगा. सर दर्द और त्वचा की समस्या से बचना होगा.मई से अक्टूबर तक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। राशि चक्र में इसका तीसरा स्थान माना जाता है। इस राशि के व्यक्ति शारीरिक रूप से फुर्तीले और हाजिर जवाबी होते हैं। लोग इनकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा करते हैं। इस राशि वाले धार्मिक और दया भाव रखने वाले होते हैं। अपनी बहुमुखी प्रति के कारण आप भीड़ से अलग नजर आते हैं। आपके अंदर जितना क्रोध रहता है उतना ही संयम होता है। आप लक्ष्य बनाकर कार्य करना पसंद करते हैं। अपने जीवन में नए और अच्छे विचार बनाए रखते हैं। आपके अंदर कार्यों के प्रति उत्साह भी बना रहता है। अनुशासित व निमितता रखना पसंद करते हैं। खानपान का शौक रहता है। मेहनती ईमानदार तथा सहनशील होते हैं। इस राशि के जातक लोगों की भलाई के लिए सदैव आगे रहते हैं किंतु इसका परिणआम इन्हें कमजोर ही प्राप्त होता है।
आर्थिक जीवन
इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन सामान्य रह सकता है। घर के सदस्यों की सेहत पर आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। इस वर्ष आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। साल के मध्य में आपको आर्थिक मदद की आवश्यकता होगी। इस दौरान आपको पिताजी की तरफ से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। इस समय आमदनी के नए स्रोत किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद से प्राप्त हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव में आपका धन खर्च हो सकता है। साल के अंत में आपके पास धन का प्रवाह बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
करियर-व्यापार
इस साल कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा आपको और भी काबिल बनाएगी। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई में कामयाब होने में सफल होंगे। फरवरी माह में आप किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल ऊंचा होगा। अपने ऊंचे मनोबल के कारण आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ पाने में सफल होंगे। अगर कार्य-व्यापार में कोई परेशानी आती है तो आपका परिवार आपके सपोर्ट में खड़ा होगा। कार्य व व्यापार के सिलसिले से छोटी यात्राएं होंगी। अगस्त में आपके व्यापार की गति थोड़ी धीमी रहेगी। लेकिन अच्छी बात ये है कि उसमें सकारात्मकता बनी रहेगी। अक्टूबर में कारोबार में सुधार होगा। वहीं नवंबर में आपको अपने बॉस से डांट पड़ सकती है। इसलिए ऐसी कोई भी गलती न करें जिससे कोई आपके ऊपर सवाल उठाए।
पारिवारिक जीवन
साल के शुरुआती महीनों में परिजनों के बीच सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी। घरवालों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस वर्ष आप अपने घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं। घर पर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव बढ़ेगा। आपके सामाजिक जीवन में व्यवस्तता बढ़ सकती है। घर पर सीनियर सिटीजन की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस वर्ष आपके ससुराल में किसी तरह का मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें आप हिस्सा लेंगे। आप समाज के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप घर के छोटे बच्चों का सही मार्गदर्शन कर सकते हैं।
प्रेम एवं विवाह
इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अगर आप नव दंपत्ति हैं तो संतान प्राप्ति को लेकर कोई ख़ुशखबरी मिल सकती है। यदि आप सिंगल हैं तो किसी की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है। इस वर्ष ऑफिस में कोई शख्स आपके दिल को छू सकता है। मार्च में दांपत्य जीवन में ऊर्जा का नया संचार प्रभावित होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और बेहतर होगा। साल के मध्य में प्रेम संबंध को लेकर थोड़ा सजग रहें। क्योंकि इस दौरान प्यार के दुश्मन आपको बदनाम करने की पूरी साजिश रच सकते हैं। जुलाई में जीवनसाथी को समय दें और उन्हें शिकायतों का मौका न दें।  यदि आप अविवाहित हैं सितंबर में आपको विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए समय अच्छा होगा। दांपत्य जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। साल का अंतिम भाव भी प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूलता लिए हुए है।
स्वास्थ्य
सेहत के लिए साल 2020 सामान्य रहेगा। साल के शुरुआती माह में आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। क्योंकि आपको इस समय पेट से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है। मानसिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए योग व प्राणायाम पर ध्यान दें। शरीर में पानी की मात्रा में कमी न होने पाए इस बात का ध्यान रखें। साल के मध्य में आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। परंतु अक्टूबर में आपके ऊपर आलस्य हावी हो सकता है। इस बीच आप शारीरिक थकान का भी अनुभव करेंगे। नवंबर-दिसंबर में अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
——————————————————————–
कर्क- विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा, भूमि जमीन के लाभ होंगे, स्वर्ण ब्यवसाईयों को लाभ मिलेगा,
वर्ष की शुरुआत अनावश्यक चिंता के साथ हो रही है. थायराइड, पेट, और मोटापे की समस्या से परेशानी होगी. जनवरी, फरवरी और अक्टूबर के महीने में स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। राशिचक्र में इसका स्थान चौथा है। इस राशि के जातक का मन चंचल होता है। इसलिए इनके कार्यों और विचारों में चंचलता पाई जाती है। ये अपने ऊपर आने वाले संघर्ष को टालने में सक्षम होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद है। हालांकि इनके जीवन में कई बार अनियमितताएं पाई जाती हैं। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण इन्हें कई बार कष्ट झेलना पड़ता है। व्यर्थ के कार्यों और बातों में आपको रुचि नहीं रहती है। इस राशि में गुरु श्रेष्ठ का होता है। संस्था या सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर रहती है। परंतु इनका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहता है।
आर्थिक जीवन
साल के पहले माह में पूंजी का निवेश न करें तो ही बेहतर होगा। कर्क राशि के लोगों का वित्तीय पक्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस साल आपकी जेब में धन तो आएगा, लेकिन वह धन रुकेगा नहीं। घर में किसी मांगलिक कार्य के चलते आपके ऊपर उधारी बढ़ सकती है। अगर आपने अपनी फैमिली के लिए हैल्थ इंश्योरेंस ले रखा है तो अच्छी बात है, वरना परिजनों के स्वास्थ्य में आपके ख़र्च में वृद्धि हो सकती हो सकती है।
करियर-व्यापार
कर्क राशि के जातकों का नए साल में करियर जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य की अपेक्षा अपनी मेहनत से आप नौकरी क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। यदि आप अपने नौकरी जीवन को शानदार बनाना चाहते हैं तो अपने सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाएं। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। नौकरी को केवल नौकरी की तरह ही न समझें बल्कि इसे अपना पैशन समझें।
पारिवारिक जीवन
कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन साल 2020 मिलाजुला रह सकता है। साल के शुरुआती दिनों में मित्रों और क़रीबी लोगों का सहयोग न के बराबर मिलेगा। मार्च में पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। परिजनों का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता कारण बन सकता है। मई में परिजनों से रिश्ते बेहतर होंगे। उनके द्वारा आपको सम्मान प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार की ओर अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। सितंबर में घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
प्रेम-विवाह
यह वर्ष आपके प्रेम जीवन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साल की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा। आपस में छोटी-मोटी तकरार होंगी, फिर भी प्यार भरा रिश्ता बना रहेगा। अभी तक सिंगल हैं तो इस साल फरवरी मार्च में आपको कोई लव पार्टनर मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर आपको बदनामी के रास्ते ले जा सकता है।
स्वास्थ्य
नए वर्ष में आपको स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर आपका ख़र्चा भी बढ़ सकता है। इस साल आप टायफाइड, डेंगू, चिकन गुनिया या अन्य प्रकार के बुखार की चपेट में आ सकते हैं। सेहत के लिहाज से वर्ष के आखिरी दो माह अच्छे हैं।
——————————————————————–
सिंह- नये ब्यापार के योग बनते हैं, कुटुंब जनों का सहयोग प्राप्त होगा, भाग्योदय का समय है, यह वर्ष आपकी सेहत के लिए मध्यम है. आपको आंखों, हड्डियों तथा रक्तचाप का ध्यान रखना चाहिए. अगर मधुमेह है तो जरा भी लापरवाही घातक हो सकती है.
सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है। राशिचक्र में इस राशि का पांचवां स्थान है। ईमानदारी व न्यायप्रियता इस राशि का विशेष गुण होता है। कार्यों में व्यस्त रहना पसंद करते हैं। मगर ज्यादा बातचीत पसंद नहीं करते हैं। कर्ज लेने से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। मित्रों से मिलजुल कर रहते हैं। कोई व्यक्ति इनसे छल करता है तो ये क्रोधित हो जाते हैं। इन्हें स्वतंत्र रहना प्रिय है। ये चापलूसी करना पसंद नहीं करते हैं। किसी भी बात को गोपनीयता बनाए रखना कभी-कभी थोड़ा कठिन हो रहता है। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करते हैं कार्यकुशल एवं परिश्रमी होते हैं।
आर्थिक जीवन
साल 2020 में सिंह राशि वालों को मजबूत आर्थिक प्रबंधन की आवश्यकता होगी। जुलाई से नवंबर तक का समय वित्तीय पक्ष के लिए अच्छा है। इस वर्ष आपको अपने खर्चों में लगाम कसने की आवश्यकता होगी। इससे आपका बजट नहीं बिगड़ेगा। धन की बचत अथवा आय के नए स्रोतों का सृजन करने के लिए पैसों का निवेश किया जा सकता है।
करियर-व्यापार
साल 2020 में सिंह राशि के जातकों का करियर जीवन नई उंचाइयों पर पहुंच सकता है। इस साल आपको अपने कार्यक्षेत्र में मनचाह फल प्राप्त हो सकता है। लेकिन यह बिना आपकी मेहनत के नहीं होगा। आपकी कुंडली में इस साल शनि ग्रह छठे भाव में रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। अगर आप इस वर्ष कोई प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो आपके विजय होने की प्रबल संभावना है।
पारिवारिक जीवन
इस वर्ष आपको परिजनों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। माता जी से प्रेम और वित्तीय आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। करीबी व्यक्तियों की सेहत में गिरावट होने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। हालांकि भाई-बहनों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। साल के मध्य में आप अपने मित्रों के साथ किसी जगह घूमने जा सकते हैं। इस बीच माता-पिता की सेवा करने का भाव मन जागेगा। इस दौरान आपको संतान सुख प्राप्त होगा। साल के अंत में आपको अपने भाईयों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। साल के अंत में परिवार में शांति का भाव रहेगा।
प्रेम-विवाह
नए वर्ष में आपको लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रियतम आपके मुश्किल दौर में काम आएगा। इस वर्ष आप अपने साथी के साथ किसी शानदार जगह में घूमने जा सकते हैं। साल के मध्य में लव लाइफ और भी मधुर होगी। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवन
वर्ष 2020 स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति शुभ होगी। अप्रैल-जुलाई इन दो महीनों में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। वर्ष के अंत में परिजनों में किसी की सेहत बिगड़ सकती है।
——————————————————————–
कन्या- सट्टे लॉटरी से हानि, नॉकरी के छेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, धनागम के मार्ग में अड़चनें आएंगी, धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं, रुके हुवे कार्य संम्पन्न होंगे, स्वास्थ्य के मामले में वर्ष अच्छा होगा. मार्च के बाद से तनाव घटने से राहत महसूस करेंगे. थोड़ा बहुत सर दर्द बना रह सकता है.
कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। राशिचक्र में इस राशि का छठा स्थान होता है। इस राशि के व्यक्ति परिवार की भलाई हेतु हमेशा प्रयासरत रहते हैं। फिर भी इनका सम्मान कुछ कमजोर रहता है। लेकिन ये हमेशा अपने कर्तव्य को भलीभांति निभाते हैं। ये स्वाभिमानी होते हैं। ये बुद्धिमानी से काम निकलवाना जानते हैं। ये भावुक होते हैं और अपने कार्य को अच्छे तरीके से करना जानते हैं। राजनीति में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होता है। अध्यात्म में इनकी रुचि रहती है। इस राशि वालों को गुरु का फल अच्छा प्राप्त होता है।
आर्थिक जीवन
साल 2020 में आपका वित्तीय पक्ष मजबूत होगा। इस वर्ष आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आप नया वाहन, घर या कोई अन्य प्रोपर्टी खरीद सकते हैं। रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहायता की उम्मीद करें और आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
करियर-व्यापार
फलादेश के मुताबिक कन्या राशि वालों का करियर जीवन वर्ष 2020 में चमक सकता है। इस वर्ष नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। ऑफिस में सीनियरों के सहयोग से आप सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ेंगे। लेकिन ऑफिस अथवा कार्य स्थल पर अपने विरोधियों से बचकर रहें। क्योंकि वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पारिवारिक जीवन
इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि व्यस्तता के कारण अपने परिजनों को समय कम दे पाएंगे। मार्च में संतान की गतिविधियों पर नज़र रखें। क्योंकि उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो वह दूर होगा। जुलाई में संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साल के अंत में माता-पिता की सेवा करने से मन को सुकून मिलेगा। इस वर्ष आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
प्रेम-विवाह
नए वर्ष में आपको लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रियतम आपके मुश्किल दौर में काम आएगा। इस वर्ष आप अपने साथी के साथ किसी शानदार जगह में घूमने जा सकते हैं। साल के मध्य में लव लाइफ और भी मधुर होगी। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवन
वर्ष 2020 आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के कारण आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। मौसम परिवर्तन के समय छोटी-मोटी स्वास्थ्य तकलीफ हो सकती है। काम में व्यस्तता से मानसिक दबाव रह सकता है।
——————————————————————–
तुला- नॉकरी में पदोन्नति के योग हैं, उदर जन्य कष्ट सम्भव है, स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यता है, ब्यापरिक छेत्र में अनुकूलता आएगी, शारीरिक स्वास्थ्य से ज्यादा मानसिक समस्याएं दिखाई दे रहीं हैं. नशा और गलत खान पान आपको मुश्किल में डाल सकता है. वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें.
तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। राशिचक्र में इस राशि का स्थान सातवां हैं। इस राशि व्यक्ति मनमौजी होते हैं। सभी के साथ व्यवहार बनाकर चलते हैं। ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं। इस राशि की स्त्री को पति तथा पुरुष को पत्नी भाग्यशाली मिलती है।
आर्थिक जीवन
नए साल में तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार आपको प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में आप इस साल अपनी सैलरी बढ़वाना चाहते हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अन्य स्रोतों से भी धन कमाने की कोशिश करनी होगी।
करियर-व्यापार
करियर राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करना होगा। इस साल आपको अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर अधिक ध्यान देना होगा। इससे आप कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाने में कामयाब होंगे और बेबाकी के साथ अपने नए विचारों को सीनियर अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।
पारिवारिक जीवन
साल के शुरुआत में माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। इस समय आप अपने परिजनों के साथ किसी वैवाहिक समारोह में जा सकते हैं। संतान की शिक्षा एवं उसके भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। हालांकि मई में संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साल के मध्य में रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। इस समय घर पर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। साल के अंत में प्रोपर्टी को लेकर घर पर अशांति का वातावरण छा सकता है।
प्रेम-विवाह
इस वर्ष प्रेम जीवन में लब्बोलुबाब से बचें। प्यार में जिद न करें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता कमजोर होगा। अपने लव पार्टनर पर किसी तरह का दबाव न डालें। अगर इस वर्ष आप अपने लव पार्टनर से शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो बात आगे बढ़ा सकते हैं। मई-सितंबर तक आपको प्रेम में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य जीवन
नया आपकी सेहत के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस वर्ष आपको किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन साल के शुरुआत में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होंगी। इस समय शारीरिक दर्द एवं पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
——————————————————————–
वृश्चिक- पैतृक सम्पति के लाभ होंगे, अविवाहितों को विवाह के योग बनते हैं, ब्यापार और नॉकरी में लाभ होंगे, विरोधी परास्त होंगे, स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष पहले से बेहतर होगा. इस वर्ष कोई खास समस्या आती नहीं दिखाई दे रही है. पर फिर भी पेट और बढ़ते मोटापे पर ध्यान दें.
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। राशिचक्र में इसका आठवां स्थान होता है। इस राशि के व्यक्ति का स्वभाव गरम होता है। इनका क्रोध कितना भी क्यों न हो हृदय में दयाभाव रहता है। इर राशि के लोग दूसरों के कामों बेवजह हस्तक्षेप नहीं करते हैं और न ही किसी को अपने कामों में दखलअंदाजी बर्दाश्त करते हैं। इस राशि के व्यक्तियों की इच्छाएं देरी से पूर्ण होती हैं। यदि अचानक खर्च की आवश्यकता पड़ जाए तो इन्हें समय पर धन प्राप्त नहीं करते आत्मविश्वास व आध्यात्मिक श्रद्धा बनी हती है। ऐसे जातक अपनी कला या किसी कार्य में कुशल होते हैं।
आर्थिक जीवन
साल 2020 में आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया है तो आप इस साल उसे चुका सकते हैं। अगर कोई बड़ा आर्थिक फैसला लें, तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।
करियर-व्यापार
नौकरी-पेशा के लिए साल 2020 मिलाजुला रह सकता है। इस दौरान आपका कभी अपने कार्यक्षेत्र में कमजोर पड़ेंगे तो आपका साहस और आत्मविश्वास आपको नया मार्ग दिखाएगा। कुछ मामलों में भाग्य भी आपका साथ देगा। अपने कार्य के परिणाम को लेकर हताश होने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि आपको उससे सीख लेने की आवश्यकता होगी।
पारिवारिक जीवन
वर्ष की शुरुआत में परिजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। यदि संतान विवाह योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती है। घर में किसी तरह की अशांति चल रही है तो उसमें वह दूर होगी। आप अपने परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भलिभांति समझेंगे। समाज में आपका और आपके परिवार वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अक्टूबर में परिजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। हालांकि नवंबर में परिवार की जरुरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। वर्ष के अंतिम माह में आपको अपनी संतान की सेहत पर ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
प्रेम-विवाह
प्रेम जीवन के लिए नया साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आपकी लव लाइफ़ में उतार-चढ़ाव आएंगे। प्रेम जीवन में असुरक्षा की भावना रहेगी। प्रियतम के साथ वैचारिक मतभेद होने से आपको परेशानी हो सकती है। लव पार्टनर पर शक करने ब्रेक अप होने की संभावना है।
स्वास्थ्य जीवन
इस वर्ष आपको आपको स्वास्थ के क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष आपको मानसिक बेचैनी रह सकती है। ऐसी स्थिति में दैनिक रूप से ध्यान और योग करें। स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
——————————————————————–
धनु- शनि के साढ़ेसाती के उपाय करते रहें, गृह क्लेश, दुर्घटना के प्रति सावधनी बरतें, कृषि से सम्बंधित लाभ सम्भव है, प्रवास ज्यादा होगा, कुल मिलाजुलाकर स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मधुमेह और पेट की समस्या का ध्यान रखें. नशे और क्रोध से बचें तो अच्छा रहेगा.
इस राशि का स्वामी गुरु बृहस्पति होता है। राशिचक्र में यह नौवीं राशि है। इस राशि के लोग अधिक खर्चीले होते हैं। इन्हें धन एकत्रित करने में कठिनाई भी आती है। वाद-विवाद से दूरी बनाएं रखते हैं। इन्हें वाल्यास्था में कुछ कष्ट अवश्य रहता है। स्पष्ट बोलने व निडर स्वभाव के कारण कभी कभी कार्यों में बाधा भी आती है। इस राशि के जातक ज्योतिष, कानूनी कार्य, शिक्षण या कला क्षेत्र के जानकार होते हैं। स्वयं के स्तर पर व्यापार करना इनके लिए लाभकारी होता है। भागीादरी में घाटा होने की संभावना रहती है।
आर्थिक जीवन
धनु राशि के जातकों को इस साल अल्पावधि में किए गए निवेश से मुनाफ़ा होगी। धन से जुड़े मामलों में बहुत ज्यादा किसी पर भरोसा न करें। अगर अर्थ से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। इस वर्ष आप धन की बचत कर पाने में कामयाब होंगे।
करियर-व्यापार
धनु राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र के लिए साल 2020 अच्छे संकेत कर रहा है। आप इस वर्ष सफलता की पूरी उम्मीदें लगा सकते हैं। इस साल आपको विदेशी कंपनी से भी ऑफर मिल सकता है। बीते साल की अपेक्षा यह वर्ष आपके लिए अधिक फलदायी होगा। इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि भी होगी और प्रमोशन मिलने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
पारिवारिक जीवन
वर्ष की शुरुआत में परिजनों के साथ समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। ननिहाल पक्ष में किसी आयोजन के चलते आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। संतान के ऊपर धन खर्च होगा। अपनी स्पष्टवादी छवि से आप अपने परिजनों से दूर हो सकते हैं। अप्रैल में माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। जून में माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सितंबर में परिजनों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित होंगे। वर्ष के अंतिम माह में ससुराल पक्ष से किसी तरह का आर्थिक लाभ मिल सकता है।
प्रेम-विवाह
लव राशिफल 2020 के अनुसार, नया आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा है। प्रेम के पड़ाव में उतार-चढ़ाव भी आएंगे, लेकिन उनका असर बहुत ज्यादा नहीं होगा। वर्ष के मध्य में प्रेम जीवन के लिए परिस्थितयां अनुकूल होंगी। इस समय आपके सारे गिले शिकवे दूर हो सकते हैं। यदि नया रिश्ता है तो जल्दबाजी न दिखाएं।
स्वास्थ्य जीवन
इस वर्ष आपको आपको स्वास्थ के क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष आपको मानसिक बेचैनी रह सकती है। ऐसी स्थिति में दैनिक रूप से ध्यान और योग करें। स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
——————————————————————–
मकर- साढ़ेसाती के प्रकोप, बाधित कार्य पूर्ण होंगे, राजनीति के छेत्र में लाभ, अनावश्यक भाग दौड़ होंगे, आर्थिक कष्ट झेलना पड़ेगा, कार्य छेत्र में परिवर्तन, नॉकरी में हस्तानांतरण, फंसे हुवे धन की प्राप्ति होगी,
इस वर्ष स्वास्थ्य की बहुत सारी समस्याओं से निजात मिलेगी. आपको हड्डियों तथा आंखों की समस्या से राहत मिलेगी. अगर कोई सर्जरी करवाना चाहें तो मई से अक्टूबर के बीच न करवाएं.
मकर राशि का स्वामी शनि होता है। राशिचक्र की यह दसवीं राशि है। इस राशि वाले जातक गहरी सोच वाले होते हैं। धन एवं व्यापार के मामले इस राशि के जातक बहुत सावधान रहते हैं। ये एक समय में कई कार्य करने में सक्षम होते हैं। मनोरंजन करने वाले होते हैं। इस राशि की महिलाएँ अपने घर को व्यवस्थित रखती हैं। कभी-कभार इस राशि के जातक अपने स्वार्थ को आगे रखते हैं और इन्हें खुद पर भरोसा भी नहीं होता है। ये बाचाल प्रवृति के होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को भलिभांति समझते हैं। इसके अलावा इस राशि वाले दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। संदेह करना इनका नकारात्मक पक्ष है।
आर्थिक जीवन
मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हो सकता है। इस वर्ष आपकी किसी गलती से धन हानि हो सकती है। आर्थिक संकट से बचने के लिए बजट प्लान किया जा सकता है। वित्तीय लालच में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो अनैतिक या गैर कानूनी हो।
करियर-व्यापार
मकर राशि वालों को इस साल सामान्य परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग एमएनसी कंपनियों में कार्य कर रहे हैं तो उन्हें इस वर्ष तरक्की प्राप्त होगी। वहीं जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें जून के बाद से अच्छा मुनाफा हो सकता है।
पारिवारिक जीवन
वर्ष के शुरुआत में ख़शहाली बनी रहेगी। घर में ख़ुशहाली का भाव बना रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से ख़ुशियां आएंगी। जुलाई में परिवार वालों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। इस बीच घर वालों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। सितंबर में घर पर कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। समाज में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। नवंबर में परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना रहेगी। हालांकि जनवरी में उनका पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।
प्रेम-विवाह
नए साल में आपकी लव लाइफ मधुर होगी। लव पार्टनर के साथ के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। लेकिन इस बीच साथी को आपकी कोई बात बुरी भी लग सकती है। साल भर प्यार में सकारात्मकता बनी रहेगी। अगर आप लव मैरिज करने के बारे में सोच रहें तो आप आगे बढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवन
इस साल स्वास्थ्य जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम देगा। इस साल आपकी कोशिश ये रहनी चाहिए कि आलस्य आपके ऊपर हावी न हो। आपको इस वर्ष कमजोरी, थकान का अहसास हो सकता है इसलिए अपने खानपान पर भी ध्यान दें। साल के अंतिम महीनों में आप अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं।
——————————————————————–
कुम्भ- प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, पेट की गड़बड़ी के कारण मन खिन्न रहेगा, विद्यार्थियों को समन अच्छा रहेगा, इस वर्ष स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रह सकता है. मानसिक समस्याओं और चिंता के योग हैं. आंखों और लिवर की समस्या पर ध्यान देना होगा.
कुंभ राशि का स्वामी शनि है। राशिचक्र में इसे ग्यारहवां स्थान प्राप्त है। इस राशि वालों का सबसे बड़ा गुण उनकी प्रगतिशीलता है। वहीं उनकी सबसे बड़ी कमजोरी विचार एवं व्यवहार में दोहरापन होता है। इस राशि के जातक अपने उद्देश्य के प्रति पूर्ण ईमानदार एवं प्रतिबद्ध होते हैं। ये परिश्रम करके अपना जीवनयापन करते हैं। कभी-कभी स्वभाव में उग्रता भी पाई जाती है। किंतु आंतरिक रूप से शांत एवं नम्र होते हैं। दूसरों की सहायता करते हैं। जवाबदारी हो या संघर्ष जीवन में ये इन बातों से घबराते नहीं है। प्रयत्नशील बने रहते हैं। जीवन में कुछ न कुछ कष्ट बना रहता है। पढ़ने का शौक भी रहता है तथा किसी ज्ञान प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहते हैं। कुछ मामलों में कभी कभी बदलापन भी रहता है।
आर्थिक जीवन
कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा। जून से नवंबर तक आपको आर्थिक फैसले लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आर्थिक रूप से आपको मनोवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं।
करियर-व्यापार
इस वर्ष आपको अपने कार्यस्थल पर निराशा हाथ लग सकती है। अपने कार्य को लेकर आपके मन में हीन भावना आ सकती है। ऐसी स्थिति में खुद को संभालें और धैर्य न खोयें। यदि आप इस साल पार्टनरशिप में कोई कारोबार शुरु करते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसके लिए अप्रैल-जून का महीना अच्छा है।
पारिवारिक जीवन
साल की शुरुआत में मित्रों के साथ मिलना-जुलना होगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होगा। साल की शुरुआत में परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जाना हो सकता है। मार्च में माता जी की सेहत का ध्यान रखें। परिजनों के साथ मेलजोल रखें। साल के मध्य में समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। माता-पिता की सेवा करने से मन प्रसन्न रहेगा। साल के अंत में परिवार में संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी।
प्रेम-विवाह
लव राशिफल 2020 आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। इस वर्ष प्रेम जीवन में कठिनाईयां आएंगी, लेकिन रिश्ता अटूट बना रहेगा। प्रियतम को आपकी कोई आदत बहुत बुरी लग सकती है। संभव हो तो अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें। रिलेशनशिप की शुरुआत में अपनी भावनाओं पर काबू करें।
स्वास्थ्य जीवन
इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि इस साल आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर फरवरी से मई के बीच आप बाहर के खाने से परहेज करें। दिनचर्या में सुधार करने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
——————————————————————–
मीन- न्यायालय के कार्य में सफलता, विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है, घरेलू वातावरण सुखद रहेगा, शल्यक्रिया के योग बनते हैं, बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी, इस वर्ष आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. रक्तचाप और पेट पर अभी भी ध्यान देना होगा. जुलाई, अगस्त में थोड़ी सावधानी बनाये रखें
मीन राशि का स्वामी गुरु है। इसे राशि चक्र में बारहवां स्थान प्राप्त है। राशि के जातक किसी भी प्रकार के लालच में फंसना पसंद नहीं करते हैं। तर्क वितर्क की स्थिति में निर्णय लेने में असुविधा महसूस करते हैं। इनकी कार्यक्षमता अच्छी होने के कारण परिश्रमपूर्वक अपना काम निकलवा लेते हैं। कानूनी कार्यों में कई कठिनाइयां रहती हैं। खर्च की अधिकता रहने से कभी-कभी आर्थिक कष्ट झेलना पड़ता है। इन्हें परिवार का सहयोग समय पर नहीं मिल पाता स्वभाव में विनम्रता बनी रहती है। ईमानदारी से कार्य करना पसंद करते हैं। इस राशि वाले दिखावे से परहेज करते हैं। मंगलवार के दिन लेनदेन करना अशुभ होता है।
आर्थिक जीवन
वर्ष 2020 आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी है। इस वर्ष अगर आप किसी दीर्घावधि चीज़ों में निवेश करते हैं। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो इस वर्ष वह आपके पास आ सकता है। विदेशी व्यापार से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
करियर-व्यापार
मीन राशि के जातकों को साल 2020 में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी-पेशा के लिहाज से नया वर्ष आपके लिए अच्छा बीतेगा। मार्च के अंत से और जून तक आपको अपने कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के सिलसिले से घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।
पारिवारिक जीवन
वर्ष की शुरुआत में घर-परिवार में घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। साल की शुरुआत में किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपकी यादें ताजा हो सकती हैं। इस समय संतान सुख प्राप्त होगा। मार्च में आप अपने परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। अप्रैल में परिजनों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता जी के साथ किसी प्रकार के मतभेद हैं तो वे साल के मध्य में दूर होंगे। सितंबर माह में परिवार में तालमेल दिखाई बना रहेगा। साल के अंत में माता-पिता के सहयोग से कोई पुराना मसला संपन्न होगा।
प्रेम-विवाह
वर्ष 2020 में आपके प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेंगे। अगर लव पार्टनर आपसे किसी बात पर नाराज हो गया है तो उसकी नाराजगी साल के पहले माह में दूर हो सकती है। प्रियतम के साथ रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। साथ ही उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है।बात आगे न बढ़ें, इसका अवश्य ही ध्यान रखें। साल के अंत में व्यस्तता के कारण अपने साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।
स्वास्थ्य जीवन
वर्ष 2020 स्वास्थ्य जीवन के लिए मुधर रहेगा। इस वर्ष सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। लेकिन खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं। मई से सितंबर तक आपका मन हल्का रहेगा।

Leave a Reply