Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

भारतीय प्रबंध संस्थान रांची में हिन्दी पखवाड़ा का उदघाटन

राची,झारखण्ड  | सितंबर  | 14, 2022 ::

भारतीय प्रबंध संस्थान राँची में हिन्दी दिवस के उपलक्ष में हिंदी पखवाड़ा (१४-२९ सितम्बर २0२२) मनाया जा रहा है। आज हिन्दी पखवाड़ा का उदघाटन किया गया एवं कविता पाठ का आयोजन भी किया गया।
हिन्दी पखवाड़ा के तहत् सभी संकायगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव, निदेशक, आई.आई.एम राँची ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला। निदेशक ने कहा कि संस्थान के पुस्तकालय में हिन्दी साहित्य की किताबें हो, जिसमें प्रसिद्ध कवियों की किताबों का संग्रह हो। चूंकि झारखण्ड हिन्दी भाषी क्षेत्र है, इसलिए हिन्दी भाषा में वार्षिक पत्रिका निकालने का सुझाव दिया । इस पत्रिका के माध्यम से सभी संकाय गण , अधिकारी गण /कर्मचारी गण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के भी रचनाओं को प्रकाशित किया जा सकेगा ।
———————————————————————–

Leave a Reply