रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 21, 2020 :: वैश्विक महामारी कोरोना में प्रत्येक दिन किसी बच्चें, बुजर्ग, नौजवान, महिला, पुरुष का जन्मदिवस आ रहा है।
सभी ने कहा पार्टी का आयोजन ना कर के सादगी से घर पे ही अपना जन्मदिवस मना रहे है।
कोकर के रहने वाले तुषार विजयवर्गीय के पुत्र हर्ष विजयवर्गीय का भी जन्मदिवस मनाया गया।
हर्ष विजयवर्गीय के जन्मदिवस पर घर मे ही इंसान के शक्ल रूपी केक बनाया गया एवं ऊसको मास्क पहनाया गया।
केक के दाएं एवं बाये तरफ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने का संदेश भी दिया गया है।
यह जन्मदिवस का केक सोशल मीडिया पर उत्सुकता का विषय बना हुआ है।
इस बाबत हर्ष विजयवर्गीय के पिता तुषार विजयवर्गीय ने बताया कि हर साल हम सभी परिवार वाले किसी रेस्तरॉ या होटल में जन्मदिवस की खुशियां मनाते थे।
लेकिन इस बार कोरोना जैसी महामारी के वजह से हमे घर में ही मनाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पारिवारिक सदस्यों के आईडिया ने यह केक का निर्माण करवाया है।
यह केक यह संदेश दे रहा है कि कोरोना को कैसे घर पर रह कर आंनद के साथ स्वच्छ्ता के साथ भगाया जा सकता है।



