Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश का एक दिवसीय उपवास

 

रांची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 13, 2021 :: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश के घोषित कार्यक्रम के तहत आज राज्य मे मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता ओबीसी समुदाय के लोग खेल मैदान, खेत खलिहान, दुकान, मकान, कार्यालय आदि में एक दिवसीय उपवास रखा।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने उपवास रखा।
शाम 5:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष का उपवास वरिष्ठ समाजसेवी अर्जुन शर्मा ने नींबू पानी पिलाकर तुड़वाया।
उपवास समाप्ति के के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा की राज्य भर के ओबीसी पदाधिकारी कार्यकर्ता एक दिवसीय उपवास माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री से ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की वादा पूरा करने का अपील किया है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि आगामी 15 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ओबीसी समुदाय को आरक्षण बढ़ाने की सौगात दें! जिसकी मांग राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा करती है। और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का ओबीसी का आरक्षण 50% अनुशंसा को राज्य सरकार 15 नवंबर को घोषणा कर पूरा करे।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा उम्मीद करता है कि स्थापना दिवस के मौके पर ओबीसी समुदाय का हक अधिकार माननीय मुख्यमंत्री घोषित करेंगे। जब तक ओबीसी का आरक्षण नहीं बढ़ता है तब तक कोई भी नियुक्ति पर रोक लगे।
उपवास के क्रम में काला बिल्ला लगाकर साथ में केंद्र सरकार से अपील की गई है कि देश में जाति आधारित जनगणना कराएं जिससे सभी वर्गों को उनके जनसंख्या अनुपात में उनको भागीदारी मिल सके।
राज्य में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने घरों में परिवार के साथ सुबह 10:00 से 4:00 तक उपवास पर रहे।

Leave a Reply