Breaking News Latest News झारखण्ड

प्रभात फेरी में शामिल हुए संजय सेठ, महुआ माझी और सीपी सिंह : प्रकाश पर्व की दी अग्रिम बधाई

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  08, 2024 ::

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज की प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से सुबह 5:30 बजे आरंभ होकर दीनदयाल काठपालिया ,चरणजीत मुंजाल, हरविंदर सिंह बेदी, बसंत काठपाल, सरदार गुरमीत सिंह, मनोहर लाल जसूजा के घरों के सामने से होते हुए गुरु कृपा रेसीडेंसी एवं वैष्णवी अपार्टमेंट पहुंची और फिर वहां से दिलीप सिंह, गुरदीप सिंह मल्होत्रा और नरेश पपनेजा की गलियों से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहब के पार्किंग गेट पहुंचकर सुबह 8:15 बजे समाप्त हो गई.
फेरी में सत्संग सभा की कीर्तन मंडली के सुंदर दास मिढ़ा, जसपाल मुंजाल, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, नवीन मिढ़ा, आशु मिढ़ा, बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, मनजीत कौर, बबीता पपनेजा ने ” थिरु घर बैसहु हर जन पिआरे सतगुर तुमरे काज सवारे…….” एवं ” उतरि गइओ मेरे मन का संसा,जब ते दरसनु पाइआ…….” तथा ” नाम अधार जीवन-धन नानक प्रभ मेरे किरपा कीजै…..” शबद गायन कर माहौल को भक्तिमय कर दिया.
फेरी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री माननीय संजय सेठ, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माझी,रांची शहर के विधायक सीपी सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू,पूर्व वार्ड पार्षद अशोक यादव भी शामिल हुए और साध संगत को गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व की अग्रिम बधाई दी.
फेरी में आज 600 से अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत हुआ.

Leave a Reply