राची, झारखण्ड | अप्रैल | 12, 2025 ::
रांची:आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण में स्थित भगवान श्री सालासर बालाजी मंदिर मे हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं सनातनी परंपरा के साथ श्री सालासर हनुमान मंडल के द्वारा मनाया गया। श्री सालासर हनुमान मंडल रांची के अध्यक्ष धरम चंद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान सालासर जी की पुष्प सुसज्जित नैना विराम झांकी का प्रस्तुतीकरण किया गया एवं संपूर्ण मंदिर प्रांगण को सुसज्जित किया गया।
आज प्रातः 9:00 बजे गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। मंडल के सचिव कमल शर्मा ने कहा की सर्वप्रथम आचार्य पंडित श्री जनार्दन शर्मा के सानिध्य में 151 महिलाओं द्वारा भव्य सुंदर पाठ कांड का पाठ किया गया।संध्या 5:00 बजे से भक्तों के द्वारा स्वर संगीत में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाओं सम्मिलित हुई संध्या 7:00 बजे से कोमल छाया,पवन शर्मा,मदन सोनी,दिनेश शर्मा कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने श्री हनुमान जी का भजन अत्यंत मधुर एवं भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया, जिसने श्रोताओं के हृदय को छू लिया।” सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक सवामणी भोग लगाने का ताता लगा रहा।
श्री हनुमान जी की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ हुआ ।कार्यक्रम संयोजक मनीष शर्मा के देखे रेख मे सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस आवसर पर अशोक पुरोहित, कृष्णा लाल शर्मा, गुलाब शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, अमित शर्मा,महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित सारस्वत, नथमल शर्मा, मनोज बजाज,चेतन शर्मा, रविशंकर शर्मा टोली, रमेश शर्मा, दीपक शर्मा,गौतम शर्मा, गुड्डू व्यास, मनीष सारस्वत, अंकित शर्मा, साक्षी शर्मा, पिंकी शर्मा एवं वंशिका शर्मा आदि अनेक लोगों का सहयोग रहा।




