राची, झारखण्ड | अप्रैल | 12, 2025 ::
रांची : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का चुनाव 2025 – 2028 तक के लिए बिहार के औरंगाबाद जिला में 13 अप्रैल रविवार को संपन्न होने जा रही है, इस चुनाव में झारखंड के अतिरिक्त बिहार बंगाल , दिल्ली एवं अन्य प्रदेशों के लोग भाग लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला महामंत्री, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा महामंत्री का आजीवन सदस्य अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए चुनाव में जीत का सेहरा बंधेंगे।
इस चुनाव में वर्तमान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद एवं अशोक सिंह, वर्तमान सरकारी महामंत्री पुनः अपने पद पर काबिज होते नजर आ रहे हैं ।
अपनी जीत पर पूरी तरह अस्वस्थ होते हुए बताया कि मैं इस बैनर को संवैधानिक मान्यता दिलाई है , इस बार भी वोट देकर भारी मतों से विजय बनावे ।




