Holi
Latest News झारखण्ड

संस्कार भारती का होली मिलन संपन्न

राँची , झारखण्ड । मार्च | 05, 2018 :: अखिल भारतीय सांस्कृतिक संस्था ‘संस्कार भारती’ का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संस्कार भारती झारखंड प्रांत के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा के रातू स्थित आवास पर हुआ।

Holi

होली उत्सव पश्चात् होली मिलन का यह वार्षिक कार्यक्रम था। जिसमें झारखंड प्रांत के दिग्गज कलाकारों ने हिस्सा लिया। पंडित सतीश शर्मा, चित्रगुप्त सारंग, सुशील मिश्रा, मथुरेश कुमार वर्मा, इन्दू पाराशर तथा विरेन्द्र मिश्रा जैसे संगीत के कलाकारों ने होली और राधाकृष्ण से संबंधित गीतों की झड़ी लगा दी। एक से बढ़ कर एक होली के गीतों से वातावरण होलियाना हो गया था। जब राजश्री जयंती ने ‘‘रंग बरसे भींगे चुनरवाली रंग बरसे’’ तान छेड़ा तो बरबस वहा उपस्थित संध्या चैधरी, राजश्री प्रसाद, प्रीति रागिनी, मोनिता सिन्हा सहित कई अन्य नाचने लगे। अबीर और गुलाल उड़ने लगे। लगा जैसे फिर से होली आ गई। राजश्री जयंती ने दमादम मस्त कलन्दर गा कर सब का उत्साह दुगना कर दिया। इस अवसर पर राकेश रमण ने भी कविता पाठ किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन डाॅ॰ सुशील कुमार अंकन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उमेश चन्द्र मिश्रा ने किया।
श्रोताओं में झारखंड के प्रांत प्रचारक रविशंकर , झरना चक्रवर्ती, मिस्टर चक्रवर्ती, दीपक सिन्हा, कीर्तिशंकर वर्मा, फ़ज़ल इमाम, कैलाश मानव, लकी, मोनिता सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, दिनेश प्रसाद सहित नगर के बहुत सारे लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की व्यवस्था में लकी और अमित कुमार सिन्हा लगे हुए थे जबकि सुधा मिश्रा के निर्देशन में सारी व्यवस्थाएं की गई थीं।

Leave a Reply