राची, झारखण्ड | मई | 13, 2025 ::
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके हैं, जिसमें गुरु नानक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय में आशना कौरने , वाणिज्य संकाय में कृतिका अरोड़ा ने तथा कला संकाय में रितिक राज ने तथा कक्षा दसवीं में वहीदा रहमान, मोहित कुमार, अनमोल कुमार, अलाफिया फातमा और हसमीत कौर ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर कैप्टन सुमित कौर ने विद्यार्थियों को तहे दिल से बधाई दी और उनका उत्साह वर्धन किया। विद्यालय की उपप्राचार्या सुश्री सोनिया कौर ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव सहित सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।



