Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

विकास विद्यालय ने कक्षा 10वी और 12वी में लगातार 100% परीक्षा परिणाम हासिल किए

राची, झारखण्ड  | मई |  12, 2025 ::

विकास विद्यालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में लगातार 100% परीक्षा परिणाम हासिल कर उत्कृष्टता की एक नई मिसाल कायम की है। पिछले 9 वर्षों से विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो इसकी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और समर्पित शिक्षण पद्धति को दर्शाता है।

इस वर्ष कक्षा 12 में 22 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, कक्षा 12 में विद्यालय के टॉपर राम प्रसाद लाईक ने 91% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अश्वस्त राज और भूमि कुमारी ने 90% अंकों के साथ साझा किया, जबकि रोनित कुमार ने 89% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

वहीं, कक्षा 10 में 49 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, अब्दुल मजीद क़ौसर ने 95% अंकों के साथ विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्रियम राज ने 92.2% अंकों के साथ हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान शौर्य स्वरूप और स्नेहा शैली ने 91% अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

 

विद्यालय के प्राचार्य श्री पी. एस. कालरा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का मूल आधार बताया।

 

विकास विद्यालय की यह निरंतर 9 वर्षों से 100% परीक्षा परिणाम की परंपरा इसकी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली को दर्शाती है और आने वाले वर्षों में और भी शानदार उपलब्धियों की आशा जगाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply