रांची: मैपल बेयर कैनेडियन प्री-स्कूल में ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के दादा-दादी को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया।
आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ के बीच बच्चों और दादा-दादी के बीच बढ़ती दूरी को कम करने तथा नई पीढ़ी को पारिवारिक संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को दादा-दादी के महत्व, उनके अनुभवों तथा परिवार में उनके योगदान से परिचित कराया गया। साथ ही, बच्चों को बड़ों के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के बीच आत्मीयता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। समापन के अवसर पर सभी उपस्थित दादा-दादी एवं बच्चों का मुंह मीठा कराया गया।
विद्यालय की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे बच्चों के लिए पारिवारिक मूल्यों की सीख देने वाला सराहनीय प्रयास बताया।




