राची, झारखण्ड | मई | 08, 2025 ::
श्री श्री माँ काली मंदिर एवं शिव मंदिर समिति, साउथ रेलवे कॉलोनी, रांची के पावन तत्वाधान में श्री शनि देव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर को भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस मंगल अवसर पर भक्तों की भीषण संख्या में उपस्थिति देखने को मिली।
नगर भ्रमण का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कलश धारण किए श्रद्धालु महिलाएं, शंख-ध्वनि, ढोल-नगाड़े और भजन-कीर्तन के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में लौटे।
इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों, एवं युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। मंदिर समिति द्वारा आयोजन की व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय रहीं। इस धार्मिक आयोजन ने नगर में श्रद्धा, शांति एवं एकता का संदेश प्रसारित किया।
समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया इस नगर भ्रमण में संरक्षक रोशन कुमार सिंह अध्यक्ष राम कुमार सिंह सचिव उज्जवल मिश्रा कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी अनीश कुमार संतोष कुमार सिंह गोपाल पांडेय अजय गोंड शशि मुखी प्रदीप साहा राकेश मंटू सिंह आशुतोष कुमार पांडेय रणजीत कृष्ण केशव गौरचन्द्र राहुल संजय ठाकुर उमा शंकर भीम शर्मा सुमित राजेंद्र पिंटू रावत आदि सदस्य शामिल थे