Breaking News कैंपस

संत पॉल्‍स कॉलेज में स्‍नातक की कक्षा 17 से

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 15, 2022 ::  संत पॉल्‍स कॉलेज रांची में 17 अक्‍टूबर 2022 से स्‍नातक बी०ए०, बी०एस०सी०, बी०कॉम० एवं बी०बी०ए०, बी०सी०ए० की कक्षाएं आरंभ होगी। इस दिन नामांकन प्राप्‍त सभी छात्र-छात्राओं को सुबह नौ बजे कॉलेज परिसर में यूनिफॉर्म के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। कॉलेज परिसर में आयोजित छात्र-छात्राओं के स्‍वागत कार्यक्रम में छात्रों को कॉलेज संबंधित नियम और कक्षाओं के विषय विस्‍तार से जानकारियां दी जायेंगी। स्‍वागत कार्यक्रम के दौरान छात्रों का शिक्षक –शिक्षिकाओं के साथ परिचय सत्र भी होगा, जिसमें सभी संकायों के विषयों के साथ कक्षा रूटिन, नियम-कानून और कॉलेज की अन्‍य गतिविधियों की भी जानकारियां दी जायेगी। सभी छात्र-छात्राओं को उपस्थित होना अनिवार्य है ।

 

Leave a Reply