Breaking News Latest News राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

2022 का अणुव्रत पुरस्कार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को :: अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी ने डॉ. कलाम के 91वें जन्मदिन पर की घोषणा

दिल्ली | अक्टूबर  | 15, 2022 ::  अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित अणुव्रत पुरस्कार भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मरणोपरांत दिए जाने की घोषणा की गई है। डॉ. कलाम का जीवन प्रामाणिकता, सादगी और विद्वता का उत्कृष्ट संगम था। भारत के सर्वोच्च पद पहुंच कर भी उन्होंने निर्भिमान और सदगीपूर्ण जीवन जीया और नई पीढ़ी को अपने विचारों से गहरे प्रभावित किया।

अणुव्रत आंदोलन के साथ इनका नजदीकी जुड़ाव रहा। उन्होंने अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाप्रज्ञ से प्रेरणा प्राप्त कर शांति की मिसाइल बनाने का संकल्प लिया था और जीवन पर्यंत भारत और विश्व में शांति और सद्भाव के लिए काम करते रहे। आचार्य श्री महाप्रज्ञ के साथ मिल कर उन्होंने द फैमिली एंड द नेशन नामक प्रसिद्ध पुस्तक का सह लेखन किया था।

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के राजसमंद राजस्थान स्थित मुख्यालय चिल्ड्रन स पीस पैलेस को देखने और वहां विकसित बालोदय मॉडल ऑफ एजुकेशन को देख कर उन्होंने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि हर शिक्षक और अभिभावक को यहां आकर बाल विकास के मनोवैज्ञानिक तरीकों को सीखना चाहिए।

पुरस्कार की घोषणा करते हुए अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के अध्यक्ष संचय जैन ने बताया कि यह शुभ संयोग है कि इस पुरस्कार की घोषणा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब के 91 वें जन्मदिन पर की जा रही है। पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख इक्यावन हजार का चेक, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा जिसे डॉ. अब्दुल कलाम के पौत्र और एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन के सह-संस्थापक शेख सलीम ग्रहण करेंगे। पुरस्कार 31 अक्टूबर 2022 को छापर में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अणुव्रत अधिवेशन के दौरान एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply