Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव 2018 का उद्घाटन :: कहा राज्य भर के विश्वविद्यालयों के बीच भी होनी चाहिए ऐसी प्रतियोगिताएं

रांची, झारखण्ड | दिसंबर | 19, 2018 :: रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव 2018 का उद्घाटन झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रोफेसर रमेश कुमार पांडे प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, संकायअध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ पी के वर्मा रांची विमेंस कॉलेज की प्राचार्य डॉ मंजू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं गणमान्य उपस्थित थे… इस उत्सव को झूमर नाम दिया गया है जै नाची से बांची मंत्र को सार्थक करता इस उत्सव में आज  कई प्रतियोगिताएं हुई….

झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज रांची विमेंस कॉलेज के सभागार का उद्घाटन भी किया और कहा कि पूरे राज्य भर के विश्वविद्यालयों के बीच भी ऐसी प्रतियोगिताएं होनी चाहिए या युवा महोत्सव मनाना चाहिए…


आज कुल 10 प्रतियोगिताएं हुई जिनमें शास्त्रीय नृत्य (भारतीय ) स्पोट फोटोग्राफी, शास्त्रीय गायन सोलो (हिंदुस्तानी और कर्नाटक) उप शास्त्रीय गायन म्यूजिक (इंडियन) पेंटिंग, कोलाज मेकिंग ,मेहंदी प्रतियोगिता हुई ग्रुप डांस/ ट्राईबल और ग्रुप सॉन्ग  (इंडियन) आदि प्रतियोगिताएं हुई रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले बहुत सारे महाविद्यालयों ने अपने अपने कॉलेज से अपने विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं के लिए भेजा है

यह युवा महोत्सव 19 , 20 और 21 दिसंबर यानी 3 दिनों तक रांची विमेंस कॉलेज में चलेगा ….21 तारीख को पुरस्कार वितरण होगा…..

आज के महोत्सव में आर्ट्स और साइंस ब्लॉक में कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई.. मैत्री सभागार में 1:00 बजे से शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिता हुई जिसमे 6 प्रतिभागी सम्मिलित हुए शास्त्रीय नृत्य का संचालन डॉक्टर सुभ्रा चैटर्जी ने किया. शास्त्रीय नृत्य के प्रतिभागियों में रोहिणी रंधावा त्रिशा नंदिनी विकास दिव्या आदि थे रांची विमेंस कॉलेज साइंस ब्लॉक में संगीत प्रतियोगिताएं जिस में एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता हुई जिसका संचालन पूनम धान ने किया सोनू कुमार शर्मा, अनूपमा, सुमन, दिव्या, रोमा, आदि ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया,लाइट  वीकल प्रतियोगिता के प्रतिभागी सोना सिंह फूलन देवी प्रमाणिक निकिता किरण आकाश अमित रोशनी अर्पणा विनीता भजन सचिन चंद्रा आदित्य सुगम संगीत में प्रतिभागी रहे रोशनी आकाश प्रतिभा फूलन देवी प्रिया अपूर्वा अपर्णा स्वती अनुपम सरगम सुनीता श्वेता मुकेश अमर और सोंग

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में निधि सिंह जितेंद्र महतो अनंत गारी अमित कुमार महतो मनीष भाई कल राहुल कुमार सचिन चंद्रा और मुकेश कुमार नायक ने हिस्सा लिया रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागी थे

क्विक के पुन सुनीता प्रकाश आमिर अली विवेक शिवम पंकज मनीष चेतन संतोष राखी सुप्रिया मानुषी अंजली शिल्पी अनु और सुनील आदि थे कोलाज प्रतियोगिता का संचालन रोजलीन सिंह ने किया और इसके प्रतिभागियों में अतुल प्रतिभा कायल अभिषेक श्यामा सोनू कुलदीप अमन जोशी अलका श्वेता राहुल आदि थे और इसके लिए विषय दिया गया था झारखंड के पर्यटन स्थल मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में ट्विंकल निशा सोनम  नीति रजनी सिमरन हिंदू हरीतिमा आदित्य

ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जो विद्यार्थी प्रतिभागी थे वह महादेव दास अरूण में गौतमी प्रतिभा कावेरी दीपक जी अमन छपरिया रवि कुमार आदि थे और इसके लिए जो विषय किया गया था उन्हें वह सांस्कृतिक सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों को चित्रित करना था…

Leave a Reply