राची, झारखण्ड | मई | 16, 2025 ::
खेलों इंडिया युथ गेम 2025 जो कि बिहार में आयोजित था में महासचिव योगासन भारत डॉ जयदीप आर्या के आने के दरमियान उनका आगमन झारखंड के बाबा की नगरी देवघर में भी हुआ। यहाँ पर महासचिव ने सपरिवार बाबा के दर्शन और पूजा अर्चना की। साथ में बिहार योगासन खेल संघ और झारखंड योगासन खेल संघ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। योगासन खेल संघ के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि महासचिव का आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उनके साथ उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव रोहित भी सपरिवार उपस्थित रहे।
डॉ आर्या ने योगासन खेल संघ झारखंड के तमाम नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। झारखंड योगासन खेल संघ सदस्यों में पूजा सिंह, चैताली मुखर्जी, धीरज, सोनाली, दीपक, आदि उपस्थित रहे।


