Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति

बापू वाटिका के समक्ष झामुमो का उपवास कार्यक्रम का 5वां दिन

राची, झारखण्ड | फरवरी | 19, 2024 ::

हेमन्त सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के सहारे लगातार प्रताड़ित कर झूठे केस मे जेल भेजे जाने के विरोध मे रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष झामुमो का “उपवास” कार्यक्रम 5वें दिन (सोमवार) को भी जारी रहा :

* हेमंत सोरेन द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को बाधित करने का केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है प्रयास : भूषण तिर्की (विधायक, गुमला)

रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष उपवास कार्यक्रम झामुमो गुमला जिलाध्यक्ष सह गुमला विधायक श्री भूषण तिर्की की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। जिसमे गुमला जिला समिति के साथ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे रांची जिला समिती शामिल हुई। इस कार्यक्रम मे केंद्रीय सदस्य, जिला के पदाधिकारी, सभी वर्ग संगठनों और प्रखंडों व पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए।

मौके पर गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा जिस प्रकार राज्य मे हमारे हेमंत सोरेन विकास कार्य कर रहे थे इससे पहले किसी नेता ने झारखंडी हितों को देखते हुए इस तरह के विकास कार्यों को रफ्तार नहीं दी थी और इसी कारण केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे केस में उन्हें फंसा कर राज्य के विकास को बाधित किया है हम मजबूती से उनके समर्थन में डटे रहेंगे गांव-गांव पंचायत स्तर पर भी न्याय यात्रा के माध्यम से सभी कार्यकर्ता उनके समर्थन मे निकल रहें हैं।

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा पूरे राज्य में हेमंत सोरेन पर हो रहे अन्याय के खिलाफ़ पंचायत स्तर पर न्याय यात्रा निकाले जा रहे हैं। रांची में भी इसी के तहत उपवास कार्यक्रम का आज 5वां दिन है और इस तानाशाह सरकार को आनेवाले दिनों मे जनता का जवाब मिलेगा।

उपवास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, सुशीला एक्का, पवन जेडिया, केंद्रीय सदस्य गुमला अमर टोप्पो, चिंतामणी सांगा, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, रांची जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, अश्विनी शर्मा, रामशरण तिर्की, अंतू तिर्की, अरुण वर्मा, आफताब आलम, लालजी रमण, जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, संयुक्त सचिव सुजित उपाध्याय, कैथरीना तिर्की, महिला मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष नयनतारा उरांव, उपाध्यक्ष सालो देवी, कोषाध्यक्ष उषा उरांव, गुमला जिला महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजू उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा रांची जिलाध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज़ आलम, सचिव सुजित कुजुर, बिरसा उरांव, दिलीप पाहन, रफीक अंसारी, चरण उरांव, एजाज शाह, अजय वर्मा, युवा मोर्चा जिला सचिव सोनू मुंडा, उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, संगठन सचिव साजिद कौसर, आरिज खान, विश्वजीत गोप, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, राजेश सिंह, गोपाल पांडे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष झब्बूलाल महतो, रायडीह प्रखंड अध्यक्ष राजेश टोप्पो, सचिव बिंजामिन केरकेट्टा, नंदकिशोर सिंह चंदेल, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, संगठन सचिव इरफ़ान ख़ान, कोषाध्यक्ष राहुल मुंडा, महादेव मुंडा, कयूम अंसारी, साकिर अंसारी, करमचंद उरांव, मोनिका मिंज, सिलंती उरांव, मांडर प्रखंड अध्यक्ष रौशन एनामुल तिग्गा, कांके प्रखंड सचिव नवीन तिर्की, नेजाम भाई, लक्ष्मण राम, सोहेल खान, साजिद , फिरोज, विजय रविदास, मुन्ना यादव, राकेश वर्मा, अमन ठाकुर, अल्ताफ राजा, इलियास अंसारी, कार्तिक शर्मा, संतोष वर्मा, कृष्णा महतो, गुड्डू वर्मा, भोलू मलिक, आबिद अंसारी, सतीश मंडल, ओम शर्मा, रिजवान अंसारी, बबलू, नीरज, मधु तिर्की, नौशाद आलम, प्रदीप शर्मा, मकबूल अहमद आजाद, साबिर अंसारी, अबुल कलाम आजाद, आदिल अनवर, सद्दाम हुसैन, विकास कुमारा, भोलू यादव, मनोज कुमार, अरविंद मुंडा, सतीश महतो, सौरभ, तिवारी, विक्की, विशाल, रिंकू, ज्ञान जी, भगू महतो, अगमलाल महतो, बाबूलाल महतो, प्रिंस, सज्जाद अंसारी, ताहिल अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी, सुमम देवी, किसान मोर्चा गुमला मंगलेश्वर उरांव एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply