Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

रंगीलो राजस्थान दिवस के उपलक्ष में जेसीआई रांची की जैसीरेट्स ने मनाया गणगौर उत्सव

रांची झारखण्ड | मार्च  | 30, 2022 ::

जेसीआई रांची की जेसीरेट्स ने 30 मार्च 2022, दिन-बुधवार, शाम 3:00 बजे से संगम गार्डन मोराबादी में गणगौर मेले का आयोजन किया।

गणगौर उत्सव मारवाड़ी द्वारा मनाया जाने वाला बहुत बड़ा उत्सव है। जेसीरेट्स ने इस उत्सव को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया। इस उत्सव में बाहर से बड़े-बड़े कलाकार आए और अपनी कला का प्रदर्शन किया। नृतक ने घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी और ढोल वादक ने ढोल बजा कर सबका मन मोह लिया और सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।

मेले में प्रदर्शनी भी लगी थी जिसमें कई लोग अपना स्टॉल लगाए थे और लोग आकर्षित हो अपने मनपसंद समान खरीद रहे थे। यहां बच्चों के लिए भी विशेष आयोजन किया गया था।

यहां राजस्थान को ध्यान में रखते हुए मनमोहक राजस्थानी सजावट, कार्यक्रम और खाने का आयोजन किया गया था। देख कर ऐसा लग रहा था मानो पूरा संगम गार्डन राजस्थान में तब्दील हो गया हो। लोग राजस्थानी तरीके से तैयार होकर आए थे और काफी आकर्षक लग रहे थे।

यहां नृत्य का मुकाबला रखा गया था जिसमें कई बड़े और छोटे लोगों ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया और इसकी शुरुआत गणेश वंदना से की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई लोग का हाथ रहा।

इस कार्यक्रम में जेसी रेट शीतल, नीमा, अनीता, पायल, राखी मेघा, कंचन, प्रमिला, सीमा, प्रेमा, ममता, भावना, रश्मि धानुका, रश्मि ढेलिया, जेसी सौरभ शाह, विनय मंत्री और भी कई जेसीरेट्स और जैसी मौजूद थे।

Leave a Reply