Breaking News Latest News झारखण्ड

लायंस क्लब ऑफ रांची मुक्ति और इंडियन ऑयल कारपोरेशन के संयुक्त तत्वाधान में आँखों के निःशुल्क जांच कैम्प

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 14, 2022 :: लायंस क्लब के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुबह 11 बजे से गुमला पेट्रोल पंप, बूटी मोड चौक में लायंस क्लब ऑफ रांची मुक्ति और इंडियन ऑयल कारपोरेशन के संयुक्त तत्वाधान में आँखों के निःशुल्क जांच का कैम्प लगाया गया । कैम्प के संयोजक लायन निपुण मृणाल ने बताया कि कुल 64 लोगो की जांच की गई जिसमें 11 मितियाबिंद के पेशेंट मीले । लायंस मुक्ति के अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने सभी 11 पेशेंट को निरामया अस्पताल,कोकर में निशुल्क आपरेशन करवाया जाएगा । इन्होंने नेत्र दान के लिए लोगो को आगे आने के लिए प्रेरणा देते हुए कहा कि नेत्र दान महादान है जीवन उपरांत भी अगर किसी जरूरतमंद हमारी आँखों से दुनिया देख पाए तो इससे पवित्र पूण्य कार्य कुछ नही हो सकता है । मौके पर उपस्थित लायंस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष सह जेड सी प्रवीण लोहिया ने बताया कि पूरे झारखंड में लायंस क्लब के द्वारा स्पातहिक सेवा अंतर्गत विभिन कार्यक्रम जरुरतमंदो के लिए किये जा रहे है, एवं ऐसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ हो इसके प्रयास किये जाने चाहिए । इंडियन ऑयल के उपस्थित अधिकारि कौशिक चटर्जी , DGM ने ऐसे सेवाओ के लिए निपुण मृणाल एवं पूरे टीम को बधाई दी । इस अवसर पर कमलेश सिंह, बिनोद रंजन, श्रवण अग्रवाल, नरेंद्र जी, सुनील अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply