Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

गुमला की आशा किरण बारला 800 मीटर के फाइनल में कल भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 14, 2022 ::
2 से 7 अगस्त तक काली, कोलांबिया में आयोजित विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स में आशा ने 800 मी में 2:06.86से० के साथ सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था
————————————
एशियन एथलेटिक्स संघ द्वारा 13 से 16 अक्टूबर तक
कुवैत में आयोजित
4थी एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गुमला की आशा किरण बारला कल 800 मी० का फ़ाइनल दौड़ेंगी। जिसमें आशा का मुख्य मुकाबला इंडोनेशिया, इराक, श्रीलंका, सीरिया के एथलीटों से होगा। आंकड़े के लिहाज से झारखंड की आशा किरण बारला का 800 मी० में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2:06.78 सेकेंड का रहा है। जबकि यूथ एशिया एथलेटिक्स 800 मी० बालिका वर्ग का रिकार्ड 2:09.03 सेकेंड का है।
आशा किरण बारला बोकारो स्थित भाटिया अकादमी में आशू भाटिया के अधीनस्थ प्रशिक्षणरत प्राप्त करती हैं।

खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग की निदेशक सरोजनी लकड़ा, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी डी सिंह,आशीष झा,डॉ प्रभात शंकर, एस के पांडेय, आलोक मिश्रा,सुखेर भगत, साई प्रभारी विनोद सिंह,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा,भरत यादव,किरण रानी, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू,अजय नायक,रणवीर सिंह, कोच योगेश यादव, अरविंद कुमार, शैलेश शर्मा,प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह,राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने शुभ कामना दी।

Leave a Reply