Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

स्नातक सेमेस्टर फोर के परीक्षाफल से असंतुष्ट विद्यार्थी यशस्विनी से मिले

राची, झारखण्ड | मई | 03, 2024 ::

* सुबोध कांत सहाय ने की कुलपति से बात

* एक सप्ताह में समाधान का कुलपति ने दिया आश्वासन

रांची। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय से उनके आवास पर मिले और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। उन्होंने बताया कि सेमेस्टर फोर की परीक्षा में विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण 75% से अधिक छात्र छात्राएं हर कॉलेज में फेल कर दिए गए हैं। जबकि उन्होंने पेपर अच्छा दिया है। उन्होंने मांग किया कि रिजल्ट का रिवाइज किया जाए। यशस्विनी सहाय ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं। वहीं मौके पर उपस्थित सुबोध कांत सहाय ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से फोन बातें की और छात्र-छात्राओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कुलपति ने श्री सहाय को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर इन छात्रों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सुश्री सहाय से मिलने वालों में संत पौल कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, निर्मला कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, योगदान कालेज और राम लखन सिंह यादव कॉलेज के छात्र छात्राएं शामिल थे। इनमें पूनम कुमारी, नम्रता बाजोरिया, निककी कच्छप, प्रमिला कुमारी राज तिर्की, योगेश कुमार, रितेश कुमार, विकास कुमार, हेमा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

Leave a Reply