रांची , झारखण्ड | जून | 30, 2020 :: बहावलपुरी पंजाबी समाज की आज 30 जून ,मंगलवार को सुबह 9 बजे सेवा समिति के गठन को लेकर विवेकानंद हॉस्पिटल में बैठक बुलाई गई. कवलजीत मिढ़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवा समिति का गठन किया गया जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे दवा,इलाज एवं शादी ब्याह के लिए आर्थिक मदद करना है.
बैठक में सर्वसम्मति से अंचल किंगर को सेवा समिति का अध्यक्ष चुना गया. समिति में बहावलपुरी पंजाबी समाज के अध्यक्ष कवलजीत मिढ़ा,सचिव अश्विनी सुखीजा,लक्ष्मण दास मिढ़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा,किशोर पपनेजा,मुकेश बजाज,नरेश पपनेजा,कामराज खत्री,आशीष दुआ,प्रमोद चुचरा,रमेश गिरधर,महेश कुक्कड़,इंदर मिढ़ा,रमेश पपनेजा,गुलशन अरोड़ा,मोहन काठपाल,मुकेश धमीजा एवं जितेंद्र मुंजाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया.डॉ सतीश मिढ़ा मुख्य सलाहकार होंगे.धन्यवाद ज्ञापन किशोर पपनेजा ने किया.
संस्था के सचिव अश्विनी सुखीजा ने बताया कि इसके लिए फंड की व्यवस्था समाज के लोगों से आग्रह कर सहायता राशि के रूप में एकत्रित की जाएगी.




