रांची, झारखण्ड | जून | 29, 2020 :: बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा समाज के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मोरहाबादी मैदान रोजाना हो रही है साइकलिंग एवं योगाभ्यास
आज 29 जून,सोमवार को बहावलपुरी पंजाबी समाज के सदस्यों ने मोरहाबादी मैदान में सुबह 6 बजे से 7.30 बजे साइकलिंग की एवं योगाभ्यास किया.सुबह 6 बजे सभी सदस्य मोरहाबादी मैदान पहुंचे और मैदान के चारो ओर लगभग 10 किलोमीटर साइकलिंग की.सभी आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल थे साइकलिंग के बाद योगाभ्यास किया गया जिसमे विभिन्न योग आसन,प्राणायाम,सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया.आज के कार्यक्रम में डॉ सतीश मिढ़ा,मोहन लाल थरेजा,मनोहर लाल मिढ़ा,अंचल किंगर,कवलजीत मिढ़ा,मुकेश बजाज,विजय किंगर,अशोक काठपाल, देवराज मनुजा,कमलेश मिढ़ा,सविता किंगर,सुरजीत मुंजाल,हरीश मनुजा समेत अन्य शामिल हुए.
संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को छोटे बच्चों को भी एक ग्रुप में साइक्लिंग के लिए मोरहाबादी मैदान लाया जाता है.साइक्लिंग के बाद बच्चों को अल्पाहार भी दिया जाता है.



