Breaking News Latest News राष्ट्रीय

आई.ऐ.जी.ई.एस. द्वारा तिरुचिरापल्ली ( तमिलनाडु ) में फ़ेलोशिप ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल एंडो सर्जनस का आयोजन

रांची, झारखण्ड | नवंबर | 10, 2018 :: इंडियन एसोसिएशन ऑफ गैस्ट्रो एंडोस्कोपिक एंडो सर्जनस ( आई.ऐ.जी.ई.एस.) जो भारत वर्ष में लैप्रोस्कोपिक शल्य चिकित्सकों की अग्रणी संस्था है द्वारा तिरुचिरापल्ली/ त्रिची ( तमिलनाडु ) में 9 से 11 नवम्बर तक फ़ेलोशिप ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल एंडो सर्जनस (FIAGES) का आयोजन किया गया है।

रांची के लैप्रोस्कोपिक सर्जन एवं गैस्ट्रोइंडोस्कोपिस्ट डॉ सतीश मिढा को विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया है। वर्तमान में डॉ सतीश मिढा एफ.आई. ए. जी.ई.एस. के राष्ट्रीय संयोजक है।

इस पाठ्यक्रम में लगभग100 सर्जन देश के विभिन्न प्रान्तों से भाग ले रहें हैं। भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियो को लेप्रोस्कोपी विधि से होने वाले शल्य चिकित्सा  के बारे में जानकारी दी जायेगी व मॉडल्स एवं वर्कशॉप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डॉ सतीश मिढा लैप्रोस्कोपी द्वारा इमर्जेन्सी में किये जानी वाली शल्य क्रिया पर व्याख्यान देंगे व मॉडल्स व कार्यशाला द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

सफल प्रक्षिणार्थीओ को फ़रवरी 2019 में   भुबनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय संम्मेलन FIAGES  दीक्षान्त सामारोह में प्रदान की जाएगी।

तिरुचिरापल्ली में इस पाठ्यक्रम के उधघाटन समारोह में मुख्य अतिथि चेन्नई में जर्मनी के कोन्सलट जेनरल श्रीमती कैरिन स्टाल थी और उन्होंने इंडो जर्मन एंडोस्कोपिक लपरोसकोपिक सॉसाययटी का गठन हुआ जिसके अंतर्गत जर्मनी की फ़रीबरग विश्वविद्यालय व आई॰ए॰ जी० ई०एस० के बीच वैज्ञानिक ज्ञान की साझेदारी होगी। डॉ सतीश मिढा इसके संस्थापक सदस्य बने हैं।

डॉ सतीश मिढा पुनः रांची में सोमवार 12 नवम्बर से उपलब्ध रहेंगें।

Leave a Reply