Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

मेजबान मध्य प्रदेश को हराकर झारखंड की अंडर 14 बालिका टीम बनी चैंपियन

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  13, 2024 ::

68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2024-25 अंतर्गत अंडर 14 बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिनांक 9 दिसंबर, 2024 से 13 दिसंबर, 2024 तक आयोजित अंडर 14 बालिका वर्ग राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने मेजबान मध्य प्रदेश को 2-0 से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। झारखंड की ओर से सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सिमडेगा की छात्रा राजमुनि कुमारी ने खिताबी मुकाबले में पहला गोल किया। वहीं, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू की छात्रा सुगन सांगा ने दूसरा गोल कर जीत झारखंड की झोली में डाल दी। इस टीम में श्रीमती आरती बड़ाइक कोच और श्रीमती एम्मा बारा टीम मैनेजर की भूमिका में है। झारखंड की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत खेल प्रभाग के अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 

 

Leave a Reply