Breaking News Latest News झारखण्ड सिनेमा

फिल्म महोत्सव – 2023 सरला बिरला विश्वविद्यालय में 23, 24 एवं 25 जून 2023 को

राची, झारखण्ड | जून | 14, 2023 ::

झारखंड की कला संस्कृति की विरासत को समृद्ध करने और उनका दृश्य-श्रव्य माध्यम से अभिलेखिकरण हेतु फिल्म निर्माण की विधा को जन सामान्य तक पहुंचाने का कार्य चित्रपट झारखंड लगातार कर रहा है।
चित्रपट झारखंड का मुख्य उद्देश्य झारखंड के वैसे प्रतिभावान कलाकारों एवं अन्य को जिन्हे फिल्म निर्माण मे रुचि है उन्हे प्रशिक्षित कर फिल्म निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा मार्गदर्शन देना है ताकि वे झारखंड की कला, संस्कृति, पर्यटन स्थल, जंगल, झरनों का फिल्मांकन कर अपनी विरासत को संरक्षित कर सकें और सोशल मीडिया के माध्यम से विश्व पटल पर रख सकें और साथ ही साथ इसे अपनी रोजी रोटी का जरिया भी बना सकें।
इन्हीं तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चित्रपट झारखंड के द्वारा 23, 24 एवं 25 जून 2023 को सरला बिरला विश्वविद्यालय में प्रदेश स्तर का तीन दिवसीय “फिल्म महोत्सव – 2023” का आयोजन किया जा रहा है।
चित्रपट झारखंड के द्वारा विगत दो वर्षों से अलग अलग जिलों मे दिए जा रहे फिल्म निर्माण प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि इस फिल्म महोत्सव मे राज्य के विभिन्न जिलों से 102 लघु फिल्में भेजी गई। इस फिल्म महोत्सव के लिए तीन वर्गों मे (लघु फिल्म, डाक्यूमेंट्री और कैंपस) फिल्में आमंत्रित की गई थी। उन फिल्मों को देख कर मुंबई से आए जूरी के सदस्यों ने 60 फिल्मों को प्रदर्शन के लिए योग्य पाया। जिनकी स्क्रीनिंग 23 से 25 जून के बीच सरला बिरला यूनिवर्सिटी आयोजन स्थल पर की जाएगी। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में अतिथि के तौर पर अर्जुन मुंडा जी, केंद्रीय जनजातीय मंत्री भारत सरकार, डॉ महुआ मांजी राज्यसभा सांसद, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सरयू राय जी, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पद्मश्री मुकुंद नायक,इस उत्सव मे जिनकी फिल्में प्रदर्शन के लिए चयनित हुई हैं उन फिल्मों के निर्माता निर्देशक आदि को आमंत्रित किया जाएगा। उन सभी के लिए आयोजन स्थल पर ही आवास, भोजन सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इस फिल्म महोत्सव–2023 को सार्थक और उपयोगी बनाने की दिशा मे हर संभव कोशिश चित्रपट झारखंड टोली के सदस्यों द्वारा की जा रही है, ताकि हमारा झारखंड प्रदेश भी फिल्म निर्माण के क्षेत्र मे आत्म निर्भर बन सके। यहाँ भी भारतीय मूल्यों के साथ अच्छी अच्छी व्यावसायिक फिल्मों का निर्माण हो सके। विगत कई माह से इस आयोजन मे लगे चित्रपट झारखंड टोली के सदस्यों मे प्रांतीय समन्वयक नंदकुमार सिंह, डॉ. सुशील कुमार अंकन, राकेश रमण, सुमित मित्तल, पुलिन मित्र, डॉ. दीपक प्रसाद, नवीन सहाय, शैलेन्द्र भट्ट, विष्णुचंद्र गिरी, भारत भूषण, अनिमेष कुमार, अमित कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप वर्मा, सरला बिरला के प्रशासक आशुतोष द्विवेदी, फिल्म निर्माता एवं व्यवसाय अजय कुमार सिंह, एवं मुंबई से भारतीय चित्र साधना के सहसचिव आकाश आदित्य लामा, अविनाश कुमार सहित अन्य कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे लगे हैं।

Leave a Reply